कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा समान्य, मन रह सकता है विचलित, करें ये उपाय

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा समान्य, मन रह सकता है विचलित, करें ये उपाय

Last Updated:

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है.प्रातः काल से लेकर संध्या तक का समय बेहद सावधानी भरा रहने वाला है.आज पैसे लेनदेन मामले में भी सतर्कता बर्तनी बेहद जरूरी है.

ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीय उपरांत तृत्य तिथि,उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र,साध्य योग,रहने वाला है और चन्द्रमा कुम्भ उपरांत मीन राशि मे रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है की आज ग्रह नक्षत्र कन्या राशि के ऊपर शुभ दृस्टि नहीं डालने वाली है.

आज कन्या राशि पर मिला जुला असर पड़ने वाला है.आज सावधानी से दिन व्यतीत करें. बेफिजूल किसी वाद विवाद में बिल्कुल बिना पढ़े अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. आज आंख मूंदकर किसी के ऊपर भरोसा बिल्कुल भी ना करें आपको हानि हो सकती है. व्यापार के लेनदेन मामले में भी आज सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है अन्यथा आर्थिक हानि झेलनी पड़ सकती है.

आपकी धैर्य ही आपकी समझदारी बनेगी:
जहां आपको धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता होगी. कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें, क्योंकि आज लिया गया गलत फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है.आज के दिन बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन अवश्य लें. बिना सोचे-समझे कदम उठाने से नुकसान की आशंका बनी हुई है, इसलिए हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करें.

अपने वाणी और व्यावहार पर नियंत्रण रखे :
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है.विशेष रूप से अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या तीखी प्रतिक्रिया देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. बेवजह किसी बहस में न पड़ें और शांत रहकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें.

मन थोड़ा विचलित हो सकता है :
आज मन थोड़ा अस्थिर और विचलित रह सकता है.मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और सकारात्मक सोच को अपनाएं. आर्थिक मामलों में भी आज संयम बरतना जरूरी है.व्यापार से जुड़े लोग ग्राहकों को भगवान समान मानें और किसी भी बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसले से फिलहाल दूरी बनाए रखें.

घर का माहौल रहेगा शांतिपूर्ण:
वैसे तो आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहने वाला है लेकिन परिवार या फिर सगे संबंधी के कोई सदस्य आपसे आज नाराज रह सकते हैं. किसी बात को लेकर पत्नी से भी बहस हो सकती है. किसी भी बात को तिल का तार न करें.

आज का उपाय:
आज पीला वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और पीला चंदन माथे पर लगाए और लड्डू का भोग जरूर लगाए.

Source link

You May Have Missed