कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा मिला-जुला, वाणी पर रखें नियंत्रण, करें ये उपाय

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा मिला-जुला, वाणी पर रखें नियंत्रण, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal: देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने कहा कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है. आज आपके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे.जहां आपको धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता होगी.

दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह षष्ठी तिथि,मूल नक्षत्र,व्यातीपात योग रहेगा. वही चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु मे संचार करने वाला है. इस अनुसार देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है.

आज आपके सामने कई ऐसे अवसर आएंगे.जहां आपको धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता होगी. कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें. आज लिया गया गलत फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है.आज के दिन बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में हैं, तो अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन अवश्य लें.

अपने वाणी और व्यावहार पर नियंत्रण रखे :
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है.विशेष रूप से अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या तीखी प्रतिक्रिया देना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. बेवजह किसी बहस में न पड़ें और शांत रहकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें.

मन थोड़ा विचलित हो सकता है :
आज मन थोड़ा अस्थिर और विचलित रह सकता है.मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और सकारात्मक सोच को अपनाएं. आर्थिक मामलों में भी आज संयम बरतना जरूरी है.व्यापार से जुड़े लोग ग्राहकों को भगवान समान मानें और किसी भी बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसले से फिलहाल दूरी बनाए रखें.

घर का माहौल रहेगा शांतिपूर्ण:
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा.परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या छोटी यात्रा का प्लान भी बन सकता है, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी.

आज स्वास्थ को लेकर रहना होगा सतर्क:
आज स्वास्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा. मन थोड़ा विचलित रह सकता है.घर के किसी प्रकार की सेहत बिगड़ सकती है. अस्पताल का चक्कर काटना पड़ना सकता है. इसलिए सेहत के प्रति सतर्क मानसिक तनाव को हटाने के लिए नियमित योग और व्यायाम करे.

आज का उपाय:
आज भगवान बजरंगबली की पूजा आराधना करे, हनुमान स्तोत्र का पाठ पढ़े,लाल चोला चढ़ाये.

Source link

You May Have Missed