कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा शानदार, करियर में सफलता, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, सफलता और खुशियों से भरा रहेगा, अटके हुए काम पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है.नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं व्यापार में बड़ा डील और आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं.
कन्या राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास, सफलता और खुशियों से भरा रहने वाला है. लंबे समय से जिन कार्यों में अड़चनें आ रही थीं, वे अब धीरे-धीरे पूरे होते नजर आएंगे. आपके प्रयासों का पूरा फल मिलेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा.आज आप खुद को पहले से अधिक सकारात्मक, ऊर्जावान और संतुलित महसूस करेंगे.
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहाँ की ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज चेत्र माह शुक्ल पक्ष अष्ट्मी तिथि, आद्रा नक्षत्र,शोभन योग रहने वाला है. इसके साथ ही आज चन्द्रमा मिथुन राशि मे संचार करेगा. आज राहुकाल सुबह 8 बजकर34 मिनट मे शुरू होने वाला है और समाप्त सुबह 09 बजकर 54 मिनट मे होगा. यह काल अशुभ होता है. इसके साथ ही आज शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 30 मिनट से शुरू होने वाला है और समापन दोपहर 01 बजे होगा. आज कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आज परिवार मे नौकरी के छेत्र मे हसीं खुशी का माहौल रहने वाला है.
नौकरी की तलाश हो सकती है पूरी:
करियर के लिहाज से यह सप्ताह बेहद शुभ है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है.इंटरव्यू या चयन से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है.पहले से कार्यरत जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा श्रेय मिलेगा.सीनियर अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे और जूनियर सहयोगी भी आपका सम्मान करेंगे.पदोन्नति, जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी या सैलरी इंक्रीमेंट से जुड़ी सकारात्मक चर्चा हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
व्यापार मे मिल सकता है कोई बड़ा डील:
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज लाभकारी साबित होगा.कोई बड़ी डील या महत्वपूर्ण कांट्रैक्ट फाइनल होने के योग हैं.पुराने ग्राहकों से बेहतर तालमेल बनेगा और नए संपर्क भी जुड़ सकते हैं. किसी मित्र या करीबी की मदद से आपको नया और लाभदायक अवसर मिल सकता है. साझेदारी के काम में भी पारदर्शिता और लाभ बना रहेगा.आजआर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले से अटके हुए धन की वापसी संभव है.खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आप भविष्य के लिए बचत करने में सफल होंगे. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, तो आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है.
प्रेम सम्बन्धों मे मिठास बनी रहेगी:
प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, समझदारी और आपसी सहयोग बना रहेगा, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा.दिन के उत्तरार्ध में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बनेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
उपाय -आज मां दुर्गा की पूजा आराधना करें, दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें और उड़हुल का पुष्प अर्पण करें.


