कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा मिला-जुला, लेन-देन में बरतें सावधानी, करें ये उपाय
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा.आज प्रातः काल से संध्या काल के बीच सतर्क रहे.किसी से उलूल जुलूल बातें बिल्कुल ना करे हानि हो सकती है.आज किसी भी प्रकार का शुभ कार्य शुरू करने से पहले विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है
दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्र, योग और तिथि के आधार पर किया जाता है. इसमें विशेष रूप से चंद्रमा की स्थिति का गहरा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. चंद्रमा जिस राशि में गोचर करता है, उसके अनुसार व्यक्ति के मन, व्यवहार, कार्यक्षेत्र और निर्णय क्षमता में बदलाव देखने को मिलता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज चेत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोंदशी तिथि, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है, वहीं चंद्रमा कुम्भ राशि में संचार करेगा.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा.आज प्रातः काल से संध्या काल के बीच सतर्क रहे.किसी से उलूल जुलूल बातें बिल्कुल ना करे हानि हो सकती है.आज किसी भी प्रकार का शुभ कार्य शुरू करने से पहले विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि किए गए कार्यों में अनावश्यक बाधाएं आ सकती हैं. मानसिक रूप से आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है.
व्यापार और आर्थिक मामलो मे सतर्कता जरुरी:
व्यापार और आर्थिक मामलों में आज विशेष सतर्कता जरूरी है. किसी भी प्रकार की डील या लेन-देन सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.साझेदारी में काम करने वाले जातकों को आज भरोसे के साथ-साथ लिखित समझौते पर भी ध्यान देना चाहिए. पैसा लेनदेन के मामलों में आज थोड़ी सावधानी बरतें. बेवजह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना आज बेहद आवश्यक होगा.
जीवनसाथी की भावनाओ को आज समझे:
घर में शांति का माहौल रह सकता है. लेकिन घर का कोई सदस्य नाराज हो सकता है.परिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा का योग बन सकता है. इस दौरान उनके विचारों को ध्यान से सुनें और भावनाओं को समझने का प्रयास करें. आपसी संवाद से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.हालांकि माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें.
छात्रों को पढ़ाई मे नहीं लगेगा मन:
छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है. पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.धैर्य बनाए रखना ही इस समय सबसे बेहतर उपाय होगा.साथ ही अपनी सेहत को लेकर भी लापरवाही न बरतें.
उपाय:
आज भगवान बजरंगबली की विधिवत पूजा करें.हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ रहेगा. दूध और दही का दान करें तथा गाय को हरा चारा खिलाएं. इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभावों में कमी आएगी.


