कन्या राशि वाले आज जल्दबाजी और गुस्से से बचें, भगवान शिव दिखाएंगे रास्ता

कन्या राशि वाले आज जल्दबाजी और गुस्से से बचें, भगवान शिव दिखाएंगे रास्ता

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 25 may 2026: चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश करने से दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है और व्यापार में हल्की सुस्ती देखने को मिलेगी. लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां तेजी से बदलेंगी और रुके कामों में गति आने के संकेत हैं.भगवान शिव को जल अर्पित कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा. इससे मानसिक तनाव कम होगा और कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़े

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है. ग्रहों की स्थिति, चंद्रमा का गोचर और बनने वाले शुभ-अशुभ योग व्यक्ति के दैनिक जीवन, कामकाज, स्वास्थ्य और पारिवारिक माहौल को प्रभावित करते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाला है, जिसका प्रभाव खास तौर पर कन्या राशि के जातकों पर अधिक देखने को मिलेगा. आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी. हालांकि, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी.

नौकरी में धीरे-धीरे बढ़ सकती है जिम्मेदारी
आज कन्या राशि के लोग अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और अधिकारियों की तरफ से नए कार्य भी मिल सकते हैं. हालांकि, मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिलने वाला है, इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी या गुस्से से बचना बेहतर रहेगा. व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पुराने रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन पैसों के लेनदेन में सतर्क रहने की जरूरत है. किसी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान दे सकता है. आज सोच-समझकर निर्णय लेने से फायदा होगा और भविष्य के लिए नई योजना भी बन सकती है.

पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सामान्य रहने वाला है. परिवार के किसी सदस्य की बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन हल्का महसूस करेगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. प्रेम संबंध में जुड़े लोगों को अपने रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो छोटी गलतफहमी बड़ा विवाद बन सकती है. आज किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने के योग भी बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

शरीर में थकान महसूस हो सकती है
स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि वालों को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. मौसम में बदलाव और भागदौड़ की वजह से शरीर में थकान, सिरदर्द या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. बाहर का खानपान कम करें और समय पर भोजन करें. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें. सुबह के समय थोड़ी देर योग और ध्यान करने से मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. आज वाहन चलाते समय भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि छोटी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है.

उपाय
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज कन्या राशि वाले कुछ आसान उपाय कर सकते हैं. सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल में थोड़ा कच्चा दूध और बेलपत्र अर्पित करें. इसके साथ “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इससे मानसिक तनाव कम होगा और रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी.शाम के समय शिव मंदिर में जाकर सरसों तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाएगा. वहीं जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्तु जैसे चावल या दूध का दान करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed