कड़ी मेहनत के बाद भी हो गए हैं कर्जदार? मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये 4 वास्तु उपाय! टेंशन फ्री बीतेगा नया साल
New Year 2025 Vastu Tips: सनातन धर्म में ज्योतिष के साथ-साथ वास्तु शास्त्र का भी विशेष महत्व है. इसमें इंसान के जीवन में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया गया है. आजकल सबसे ज्यादा लोग आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. हालांकि, ऐसा नहीं कि ये लोग मेहनत नहीं करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कर्ज में डूबे जा रहे हैं. इसका एक बड़ा कारण वास्तु भी हो सकता है. इस परेशानी से बचने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ वास्तु उपाय अधिक कारगर हो सकते हैं. यदि आप भी कर्ज से परेशान हैं और चाहते हैं कि नया साल 2025 टेंशन फ्री गुजरे तो वास्तु उपायों को फॉलो कर सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उपाय क्या हैं? किन उपायों से नए साल में धन की कमी नहीं होगी? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री.
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए 5 वास्तु उपाय
तिजोरी का उपाय: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कर्ज से छुटकारा पाने के लिए घर या दुकान में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस दिशा से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. इसके अलावा इस दिशा में देवी लक्ष्मी और कुबेर देव का भी वास माना गया है. इसी वजह से इस शुभ दिशा में धन रखने से कर्ज जल्द खत्म होता है और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं.
मां लक्ष्मी-कुबेर की पूजा: वास्तु के अनुसार, दुकान या ऑफिस की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए और हर दिन विधिपूर्वक देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करें. इससे कर्ज की समस्या दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं. इसके अलावा आने वाले नए साल में इंसान को पैसों की कमी का सामना नही करना पड़ेगा.
इस पेड़ की पूजा: कर्ज को जल्द खत्म करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है. इस दिन सुबह नहाने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें. साथ ही दीपक को जलाएं और पेड़ की परिक्रमा लगाएं और समस्या से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना करें. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से कर्ज कम होने लगता है और धन की प्राप्ति होती है.
इस दिन लौटाएं कर्ज: ज्योतिषाचार्य की मानें तो यदि, आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे लौटाने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन कर्ज लौटाने से इंसान को जल्द ही कर्ज के राहत मिलती है.
ऋण मुक्ति मंत्र का जाप: ॐ मंगलमूर्तये नमः।। या ऊँ हिरण्यवर्णा हरिणीं सुवर्णरतस्त्रजाम्।। मंत्र का जाप करने से भी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: कुंभ में ‘पेशवाई’ क्या होती है? शाही स्नान से क्या है संबंध, कौन होता है शामिल, यहां जानें
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Happy new year
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 08:07 IST


