कंफ्यूजन छोड़ हेल्थ पर दें ध्यान, कुंभ राशि को आज शिव पूजा से मिलेगा लाभ

कंफ्यूजन छोड़ हेल्थ पर दें ध्यान, कुंभ राशि को आज शिव पूजा से मिलेगा लाभ

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 March 2026 : 23 मार्च 2026 को कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक उलझन और तनाव वाला रह सकता है. काम को लेकर कंफ्यूजन छोड़कर अपने टास्क और हेल्थ पर फोकस करना जरूरी है. फाइनेंस में नया नजरिया अपनाने से भविष्य में सफलता के संकेत हैं.लव लाइफ में मतभेद संभव हैं, जबकि भोलेनाथ की पूजा से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 March 2026 : छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर शक्ति ने कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्ममंथन और संतुलन बनाने का बताया है. उन्होंने कहा कि आज कई लोग ऑफिस और निजी जीवन को लेकर मानसिक उलझन और तनाव महसूस कर सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि भ्रम और नकारात्मक विचारों से बाहर निकलकर अपनी सेहत और सही मार्गदर्शन पर ध्यान दिया जाए. दिन की शुरुआत में भले ही मन थोड़ा विचलित रहे, लेकिन सही निर्णय और संयम से दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.

ऑफिस और करियर में रखें फोकस
आज कुंभ राशि के जातक अपने काम को लेकर थोड़ा डिप्रेशन और कंफ्यूजन महसूस कर सकते हैं. काम सही होगा या नहीं, इस सोच में उलझने की बजाय अपने टास्क पर फोकस करना बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर दूसरों की बातों में न आएं और अपने काम को किसी से ज्यादा साझा न करें, इससे सफलता मिलने के योग बनेंगे.

हेल्थ को लेकर बरतें विशेष सावधानी
आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार सही डॉक्टर से परामर्श लें. साथ ही मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच समय बिताना या ट्रैवल करना भी फायदेमंद रहेगा.

फाइनेंस में अपनाएं नया नजरिया
आर्थिक मामलों में आज थोड़ा हटकर सोचने की जरूरत है. नई प्लानिंग और अलग दृष्टिकोण अपनाने से भविष्य में ग्रोथ और सफलता मिलने की संभावना है.

लव लाइफ में आ सकता है उतार-चढ़ाव
प्रेम संबंधों में आज मतभेद की स्थिति बन सकती है. एक-दूसरे के प्रति समर्पण और समझ की कमी महसूस हो सकती है. ऐसे में धैर्य और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है, तभी रिश्तों में संतुलन बना रहेगा.

आज का लकी कलर और उपाय
आज के लिए लकी कलर ग्रीन और रेड है, जबकि लकी नंबर 8 रहेगा. सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर में फल का जूस अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, ग्रोथ और सफलता मिलने के योग बनेंगे.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed