ऐसी राखी जो बदल सकती है भाई का भाग्य, वास्तु के अनुसार करें सही रंग और धागे का चुनाव, करियर और जीवन में आएगा संतुलन

ऐसी राखी जो बदल सकती है भाई का भाग्य, वास्तु के अनुसार करें सही रंग और धागे का चुनाव, करियर और जीवन में आएगा संतुलन

Sawan 2025 : रक्षाबंधन सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की आत्मा है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर एक धागा बांधती हैं, जो न सिर्फ रक्षा का प्रतीक है बल्कि प्रेम, आशीर्वाद और उम्मीद की डोर भी है. लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस धागे का सही चुनाव अगर वास्तु के अनुसार किया जाए, तो यह आपके भाई के जीवन में नए रास्ते खोल सकता है? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

रक्षासूत्र की शुरुआत
महाभारत के प्रसंग से यह समझ आता है कि राखी केवल धागा नहीं होती. जब श्रीकृष्ण की उंगली कट गई थी, तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का किनारा फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दिया. यह रिश्ता उस दिन से शुरू हुआ. जब द्रौपदी पर संकट आया, श्रीकृष्ण उसी धागे की याद में उसकी रक्षा के लिए आगे आए. तब से राखी सिर्फ एक परंपरा नहीं, एक मजबूत भावनात्मक डोर बन गई.

लाल रंग – यह साहस, शक्ति और आत्मबल से जुड़ा होता है. ऐसी राखी भाई को निडर और आत्मविश्वासी बनाती है.
पीला रंग – ज्ञान और तरक्की से जुड़ा माना जाता है. पढ़ाई या कामकाज में आगे बढ़ने के लिए पीली राखी को शुभ कहा गया है.
हरा रंग – यह शांति और संतुलन का प्रतीक है. ऐसे भाई जो तनाव या उलझनों से जूझ रहे हों, उनके लिए हरी राखी फायदेमंद होती है.
सफेद रंग – मन की शुद्धता और गुस्से पर नियंत्रण के लिए यह रंग उपयुक्त है.
काला या भूरा रंग – ऐसे रंगों से बचना चाहिए क्योंकि ये नकारात्मकता, रुकावट और असंतुलन को बढ़ा सकते हैं.

धागे की किस्म और सामग्री
राखी का धागा जितना प्राकृतिक होगा, उसका असर उतना अच्छा माना गया है. सूती या रेशमी धागे से बनी राखियां स्थिरता और सुरक्षा का संकेत देती हैं. प्लास्टिक या रबर से बनी राखियों में वह ऊर्जा नहीं होती जो भाई के जीवन में सकारात्मक असर ला सके.

शुभ चिन्ह और धातुएं
कुछ राखियों में खास चिन्ह होते हैं जिनका विशेष महत्व होता है:

स्वस्तिक, ॐ, त्रिशूल और शंख – ये प्रतीक बुरी नजर और नकारात्मक ताकतों से रक्षा करते हैं.
रुद्राक्ष वाली राखी – ग्रहों के दुष्प्रभाव से सुरक्षा देती है.
चांदी या तांबे की राखी – ये धातुएं ऊर्जा को सही दिशा में ले जाती हैं.
मोती, कौड़ी और शंख – ये समृद्धि और शांति लाते हैं. मोती मन को मजबूत बनाता है, कौड़ी और शंख आर्थिक उन्नति के संकेतक हैं.

बहन की भावना ही असली शक्ति
राखी में सबसे बड़ा असर बहन के मन की भावना और शुभकामना का होता है. राखी बांधते समय बहन जो सोचती है, वही ऊर्जा राखी में समा जाती है. अगर मन में सच्चा प्रेम और अच्छे इरादे हों, तो यही धागा भाई के भाग्य को बदल सकता है.

Source link

You May Have Missed