एकादशी पर कुंभ राशि वालों पर कृपा ही कृपा, आज मिलेगा कर्मों का अच्छा फल!

एकादशी पर कुंभ राशि वालों पर कृपा ही कृपा, आज मिलेगा कर्मों का अच्छा फल!

Last Updated:

Kumbh ka Aaj Ka Rashifal: आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. यह सहयोग आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा.

बिलासपुर. 13 अप्रैल 2026 यानी एकादशी के शुभ अवसर पर कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन (सोमवार) बेहद खास रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार, आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ करियर और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. विष्णु जी या खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने से विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. साथ ही आज किए गए दान-पुण्य से जीवन में बरकत और सफलता के द्वार खुल सकते हैं.

धार्मिक उपाय से मिलेगा विशेष लाभ
आज एकादशी के दिन भगवान विष्णु या खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करना बेहद शुभ रहेगा. पूजा-पाठ और आशीर्वाद लेने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

करियर में फोकस और लगातार ग्रोथ
कुंभ राशि के जातक आज अपने करियर पर पूरी तरह फोकस करते नजर आएंगे. अब तक किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है और आपको नई-नई अपॉर्चुनिटी मिलती रहेंगी.

परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है. यह सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आगे बढ़ने में मदद करेगा.

लव लाइफ में मजबूती और समझ
लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और आपको उनका पूरा सपोर्ट मिलेगा.

कर्म का फल मिलने का समय
आपने अब तक जो मेहनत और कर्म किए हैं, उनका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आ चुका है. जीवन में सफलता और ग्रोथ के स्पष्ट संकेत हैं.

शुभ रंग और लकी नंबर
आज के लिए शुभ रंग व्हाइट, रेड और ग्रीन हैं जबकि लकी नंबर 8 रहेगा.

दान-पुण्य से बढ़ेगी बरकत
आज के दिन छोटे बच्चों को दान देना या मछलियों को दाना खिलाना शुभ रहेगा. इससे जीवन में बरकत, सुख-समृद्धि और सफलता बढ़ेगी.

कुल मिलाकर कुंभ राशि के जातकों के लिए 13 अप्रैल 2026 का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, करियर ग्रोथ और पारिवारिक सहयोग से भरपूर रहने वाला है. सही दिशा में किए गए प्रयास आपको सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ाएंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed