इन 6 शुभ बातों को अपनाएं और देखें कैसे आपके घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी और हर काम में सफलता
1. दरवाज़े के पास रखें पानी से भरा लोटा
जब भी आप किसी ज़रूरी या शुभ काम के लिए घर से बाहर जाएं, तो कोशिश करें कि घर के मुख्य दरवाज़े के पास एक तांबे या स्टील के लोटे में साफ पानी भरकर रखें. यह एक तरह का सकारात्मक संकेत होता है और माना जाता है कि इससे काम में सफलता मिलती है. यह पानी घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है और नेगेटिविटी बाहर ही रह जाती है.
यह एक बहुत पुरानी और आजमाई हुई परंपरा है. जब भी आप घर से बाहर निकलें, तो एक बार ऊपर आकाश की तरफ ज़रूर देखें. इससे मानसिक संतुलन बना रहता है और दिन अच्छा बीतता है. कुछ लोग इसे ईश्वर का संकेत मानते हैं कि ऊपर देखते ही सकारात्मक ऊर्जा हमारे साथ हो जाती है.
4. कोई नाम लेकर पुकारे, तो कुछ सेकंड रुक जाएं
अगर आप घर से निकलते वक़्त हैं और कोई आपको नाम लेकर पुकारता है, तो बिना झुंझलाए या गुस्साए, दो-तीन सेकंड रुक जाना बेहतर होता है. ऐसा करने से कई बार नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आप तक नहीं पहुंचता. यह एक तरह की चेतावनी भी हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
पर्स, चाबियां, दस्तावेज़ या मोबाइल-इन सबको निकलने से पहले ही एक जगह जमा कर लेना चाहिए. बार-बार कुछ भूल जाना और फिर वापस लौटकर आना शुभ नहीं माना जाता. यह काम की शुरुआत में रुकावट डालता है और दिनभर की ऊर्जा पर असर डाल सकता है.
6. राहुकाल ज़रूर चेक करें
हिंदू पंचांग में एक विशेष समय होता है जिसे राहुकाल कहा जाता है. यह समय शुभ कामों के लिए ठीक नहीं माना जाता, अगर आपको कोई ज़रूरी काम या यात्रा करनी है, तो उससे पहले एक बार राहुकाल ज़रूर देख लें. इसमें शुरू किया गया काम अक्सर अधूरा रह जाता है या बीच में अड़चनें आती हैं.


