इन 4 राशियों को आता है सबसे ज्यादा गुस्सा, छोटी-छोटी बातों पर खो देते हैं आपा, अपने साथ-सा
इन 4 राशियों को आता है सबसे ज्यादा गुस्सा, छोटी-छोटी बातों पर खो देते हैं आपा
Last Updated:
Most Aggressive Zodiac Signs: क्या आपने कभी ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात की है, जिसकी अजीब प्रतिक्रिया और आक्रामक स्वभाव ने आपको चौंका दिया हो? दरअसल, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो गुस्सैल और कठोर होते हैं, जो ना सिर्फ निर्दयी बल्कि खतरनाक भी हो सकते हैं. आप राशियों के माध्यम से सामने वाले व्यवहार और उनके गुस्से के बारे में जान सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे गुस्सा आ सकता है…
Most Aggressive Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि से आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. साथ ही आप राशि के माध्यम से यह भी जान सकते हैं कि सामने वाले का व्यवहार कैसा है. आपने देखा होगा कि कुछ लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं और कुछ लोगों का गुस्सा उनकी नाक पर रहता है. गुस्से की वजह से वह कभी कभार अपना आपा खो देते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. कई लोग अपने ऐसे व्यवहार के लिए परवरिश, हालात या निराशा को जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन असल में उनके इस व्यवहार का जवाब उनके जन्म कुंडली में छुपा होता है, जो उनके व्यवहार से लेकर शारीरिक प्रवृत्तियों और गुस्से तक सब कुछ उजागर कर देता है. आइए जानते हैं किन राशि के लोग ज्यादा आक्रमक स्वभाव के होते हैं, जो खतरनाक भी साबित हो सकते हैं.

क्या चार्ट्स बता सकते हैं? – राशियों और ज्योतिष के इस संसार में, कुछ राशियों को बेहद तीव्र और जटिल स्वभाव की मानी जाती हैं, जो कभी-कभी उन्हें दूसरों के लिए ज्यादा आक्रामक और खतरनाक बना देता है. चाहे उनका गुस्सैल स्वभाव हो, आक्रामक सोच हो या भावनाओं की आड़, ये राशियां ना सिर्फ जबरदस्त बल्कि आकर्षक और डरावनी भी हो सकती हैं. हालांकि, इसे समझना उतना मुश्किल नहीं है जितना लगता है, क्योंकि राशियां किसी भी व्यक्ति के छुपे हुए स्वभाव को आसानी से उजागर कर सकती हैं.

मेष – मेष राशि को सबसे आक्रामक और खतरनाक राशियों में पहला स्थान दिया जाता है, क्योंकि इस राशि के लोग आमतौर पर जल्दबाज, गुस्सैल और बेहद प्रतिस्पर्धी होते हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से जब ये गुस्से में होते हैं तो बिना सोचे-समझे काम कर बैठते हैं और अचानक फट पड़ते हैं. जब ये अपनी किसी जरूरी चीज की रक्षा कर रहे होते हैं तब इनका व्यवहार कई बार खतरनाक और कठोर भी हो सकता है. इनके साथ रिश्ते में बने रहने का सबसे आसान तरीका है कि इन्हें उकसाएं नहीं और बहस से बचें. शांत रहें और बेवजह इनके अहंकार को चुनौती ना दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिंह – सिंह राशि का स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो सौरमंडल का केंद्र है. इस वजह से सिंह राशि वालों के अंदर स्वाभाविक आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना होती है. वे उदार और दिल से गर्म होते हैं, लेकिन उन्हें पहचान और प्रशंसा की भी बहुत जरूरत होती है. यह ऊपर से काफी साफ दिल के दिखते हैं लेकिन इनके अंदर एक अलग सा ज्वालामुखी देखने को मिलता है. जब उनका अहं खतरे में पड़ता है या वे चुनौती महसूस करते हैं, तो सिंह राशि के लोग अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए आक्रामक हो सकते हैं.

वृश्चिक – इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ज्योतिष विशेषज्ञ वृश्चिक राशि को ‘मास्टर मैनिपुलेटर’ कहते हैं, क्योंकि यह राशि अपनी चालाकी और भावनात्मक गहराई के लिए जानी जाती है. साथ ही इस राशि के जातक परफेक्शन, भरोसे और पारदर्शिता की चाह से प्रेरित होते हैं. वृश्चिक राशि के लोग बदला लेने के लिए मशहूर हैं और इनका जुनून कई बार इनको गहरे अंधकार की तरफ भी ले जाता है, जिससे ये धोखा मिलने या उकसाए जाने पर खतरनाक साबित हो सकते हैं. वृश्चिक का दिल जीतने की कुंजी है ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ उनके दायरे का सम्मान करना.

मकर – ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि को सबसे खतरनाक, आक्रामक और रणनीतिक खिलाड़ियों में गिना जाता है. मकर राशि के लोग बाहर से शांत दिख सकते हैं, लेकिन अंदर से ये बेहद अनुशासित और धैर्यवान होते हैं, जो लंबे समय तक योजना बनाकर सबसे अनपेक्षित तरीके से बदला लेने में सक्षम होते हैं. इस राशि के जातक निर्दयी और चालाक होते हैं, इनकी सूझबूझ इन्हें खतरनाक प्रतिद्वंदी बनाती है. मकर राशि वालों को कम मत आंकिए, ये सब कुछ याद रखते हैं और चुपचाप योजना बनाते हैं. इनके साथ हमेशा निष्पक्ष और स्पष्ट रहें और जब तक जरूरी ना हो, टकराव से बचें.


