इन तारीख में जन्मे लोग या तो बहुत गंभीर स्वभाव के मिलेंगे या फिर बेहद शांत, कहीं आप भी तो

इन तारीख में जन्मे लोग या तो बहुत गंभीर स्वभाव के मिलेंगे या फिर बेहद शांत, कहीं आप भी तो

People Born On These Dates are intense Or Gentle: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपकी जन्मतिथि सिर्फ एक नंबर नहीं है बल्कि यह आपके गहरे से गहरे राज, स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देती है. कुछ अंकशास्त्रियों का मानना है कि कुछ खास जन्मतिथियां कुछ खास व्यक्तित्व से जुड़ी होती हैं, जैसे मजबूत इरादों वाले और नेतृत्व करने वाले या फिर कोमल, देखभाल करने वाले और शांत स्वभाव के लोग. इन व्याख्याओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन अंकशास्त्र आज भी व्यक्तित्व और व्यवहार को समझने का एक लोकप्रिय तरीका है. वहीं कुछ जन्मतिथियां मजबूत और गंभीर स्वभाव से जुड़ी मानी जाती हैं. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं कौन से लोग या तो बहुत ज्यादा गंभीर होते हैं या बेहद शांत स्वभाव के…

इन तारीख में जन्मे लोग होते हैं काफी शांत स्वभाव के
किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस मूलांक के स्वामी मन व माता के कारक ग्रह चंद्रमा हैं. इन तारीख को जन्मे लोग आमतौर पर ज्यादा संवेदनशील और देखभाल करने वाले माने जाते हैं. ये लोग काफी मेलजोल और सहयोग करने वाले होते हैं. साथ ही भावनाओं को समझदारी से संभालाते हैं, ताकि इनके रास्ते में यह कोई बड़ी समस्या ना बन जाए.

11 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी माह की 11 तारीख को जन्मे लोग ज्यादा सहानुभूति और अंतर्ज्ञान वाले होते हैं. इनमें गहराई से सोचने की क्षमता होती है और आध्यात्म की तरफ झुकाव भी रहता है. वहीं जिन लोगों का जन्म 20 तारीख को होता है, ऐसे लोग काफी देखभाल करने वाले होते हैं और परिवार व प्रियजन को समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए उनका साथ देते हैं.

ऐसे लोग होते हैं मासूल
ऐसे लोगों को अक्सर ‘मासूम’ कहा जाता है क्योंकि ये अच्छे होते हैं, दूसरों पर भरोसा करते हैं और झगड़ों से दूर रहते हैं. ये आमतौर पर अपनी मानसिक शांति, रिश्तों और सुकून को सबसे ऊपर रखते हैं.

इन तारीख में जन्मे लोग होते हैं खतरनाक
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस मूलांक के स्वामी न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव हैं. इसलिए मूलांक 8 वाले काफी मेहनती और आत्मविश्वासी माने जाते हैं. ये अपने दम पर हर चीज हांसिल करते हैं और स्वतंत्रता के साथ जीना पसंद करते हैं.

8 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 8 तारीख को हुआ हो, वे काफी बड़े सपने देखते हैं. हर कार्य की जिम्मेदारी लेते हैं और पूरी तरह उसमें सफल भी होते हैं. इस तारीख में जन्मे लोग काफी बड़े सपने देखते हैं और धन कमाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. माना जाता है कि 17 और 26 तारीखें, जो 8 पर आधारित हैं, वे आपको बेहतर योजना बनाने, मुश्किलों से उबरने और दूसरों की जिंदगी बदलने में मदद करते हैं.

जानें इसका सही मतलब
कुछ अंकशास्त्री ऐसे लोगों को ‘खतरनाक’ कहते हैं, लेकिन इसका मतलब बुरा या वास्तविक खतरा नहीं है. ये लोग मजबूत और प्रभावशाली होते हैं, जो बड़े बदलाव ला सकते हैं. ये अच्छे नेता बन सकते हैं और आत्मविश्वास व योजना के साथ सही फैसले ले सकते हैं.

अंक शास्त्र का महत्व
अंक शास्त्र के जानकारों का कहना है कि लोगों को इन लेबल्स को संकेत के तौर पर देखना चाहिए, ना कि असली पहचान के रूप में. किसी की जन्मतिथि उसके पूरे व्यक्तित्व को नहीं बताती, उसके गुण उसके अनुभव, माहौल और फैसलों से भी बदल सकते हैं. अक्सर खतरनाक और मासूम जैसे शब्दों का इस्तेमाल मजबूत और हल्की ऊर्जा के लिए किया जाता है. इन दोनों तरह की ऊर्जा का अपना महत्व और अर्थ होता है.

Source link

You May Have Missed