इन तारीखों पर जन्मी बेटियां पिता के लिए होती हैं बेहद सौभाग्यशाली, शादी के बाद पति के भी कर देती हैं व्यारे न्यारे!

इन तारीखों पर जन्मी बेटियां पिता के लिए होती हैं बेहद सौभाग्यशाली, शादी के बाद पति के भी कर देती हैं व्यारे न्यारे!

होमफोटोधर्म

इन तारीखों पर जन्मी बेटियां पिता और पति के लिए होती हैं बेहद सौभाग्यशाली

Last Updated:

Lucky Girl For Father-Husband: हर पिता के लिए उसकी बेटी सबसे खास होती है, लेकिन ज्योतिष और अंक शास्त्र में कुछ जन्मतिथियों को विशेष महत्व दिया गया है. माना जाता है कि कुछ निश्चित तारीखों पर जन्मी बेटियां अपने पिता के जीवन में सौभाग्य, तरक्की और सम्मान लेकर आती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार जन्म की तारीख व्यक्ति के मूलांक और भाग्यांक को प्रभावित करती है, जिसका असर उसके जीवन और परिवार पर भी पड़ता है. आइए जानते हैं किन तारीखों में जन्म लेने वाली बेटियां ज्यादा सौभाग्यशाली होती हैं.

Lucky Girl For Father-Husband: भारतीय संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. मान्यता है कि जिस घर में बेटी का जन्म होता है, वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, वैसे तो सभी बेटियां किस्मत की धनी होती हैं लेकिन कुछ खास तारीखों पर जन्मी बेटियां अपने पिता और पति के लिए विशेष रूप से सौभाग्यशाली मानी जाती हैं. ये बेटियां ना केवल पिता के लिए बल्कि शादी के बाद पति के भी व्यारे न्यारे कर देती हैं. हालांकि विशेषज्ञ यह भी स्पष्ट करते हैं कि यह मान्यताएं धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वासों पर आधारित हैं. फिर भी समाज में इन धारणाओं का विशेष स्थान है. आइए जानते हैं वे खास तारीखें, जिन्हें सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.

कैसे निकालें मूलांक? – मूलांक निकालने का तरीका बेहद आसान है. अपने जन्म की तारीख को लें और उसके सभी अंकों को जोड़ें. उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्मतिथि 12 जून 1990 है, तो इसे निम्न प्रकार जोड़ें: 1 + 2 + 0 + 6 + 1 + 9 + 9 + 0 = 28. अब, अगर प्राप्त संख्या दो अंकों की है, तो उसे दोबारा जोड़ें: 2 + 8 = 10. अगर फिर से दो अंकों की संख्या प्राप्त होती है, तो उसे भी जोड़ें: 1 + 0 = 1. इस प्रकार, आपका मूलांक 1 होगा. मूलांक व्यक्ति के जीवन में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाता है, जैसे उसकी व्यक्तित्व, आदतें और जीवन की दिशा. यह अंक ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो व्यक्ति की आंतरिक और बाह्य अवस्थाओं को समझने में मदद करता है.

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म का समय उसके बारे में सभी जानकारियों का विश्लेषण करता है. ज्योतिषी उस समय ग्रहों की स्थिति के आधार पर उसके भविष्य की भविष्यवाणी कर सकते हैं. इसीलिए कुछ लोग कहते हैं कि जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो उसका भाग्य या पूरे परिवार का भाग्य बदल जाता है. विशेषकर अगर लड़कियां कुछ निश्चित तिथियों पर पैदा होती हैं, तो यह पूरे परिवार के लिए शुभ माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 3, 7, 11, 21 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बुद्धिमान होते हैं. वे काफी आकर्षक होते हैं और उनमें अद्वितीय प्रतिभा होती है. इन तिथियों पर जन्मी लड़कियां अपने पिता और यहां तक ​​कि शादी के बाद अपने पति के लिए भी सौभाग्यशाली साबित होती हैं. क्योंकि अंकशास्त्र में ये तिथियां भाग्य का प्रतीक हैं और धन को आकर्षित करती हैं.

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 रचनात्मकता का प्रतीक है और इस अंक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है. इस तिथि को जन्मे लोगों में संवाद करने की अच्छी क्षमता होती है. अंक शास्त्र में, मूलांक 7 ज्ञान, आध्यात्मिकता और प्रतिभा का प्रतीक है और इस अंक के स्वामी मायावी ग्रह केतु है. इसी प्रकार मूलांक 11 और 29 नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करते हैं. 21 तारीख में जन्म लेने वाले सद्भाव और सौभाग्य का प्रतीक होते हैं. इन्हीं गुणों के कारण, इस तिथि को जन्मे लोग अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करते हैं और उन्हें सफलता के लिए प्रोत्साहित करते हैं. इससे उन्हें और उनके करीबी लोगों को तरक्की मिलती है.

Mulank 2 Numerology Characteristics

यह कहावत कि हर पुरुष की सफलता के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है, कोई नई बात नहीं है. अंक शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे तर्क है. क्योंकि स्त्री की जन्मतिथि, उस समय ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र आदि सभी उसकी किस्मत के सूचक होते हैं. यही कारण है कि कुछ विशेष सप्ताहों, तिथियों, नक्षत्रों और तिथियों में जन्मी पुत्रियों को परिवार के लिए वरदान माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि वे घर में सौभाग्य लाती हैं और अपनों को मुसीबतों से बचाती हैं.

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: 2 जातकों की लव लाइफ में आएगी कड़वाहट, मेष का रिश्ता होगा स्ट्रॉन्ग, मिथुन जातक करेंगे प्रपोज, पढ़ें आज का लव राशिफल

Next post

क्या आपकी कुंडली में है सडन वेल्थ योग? जिंदगी का ‘रीसेट बटन’ है अष्टम भाव, जानिए अचानक धन लाभ का ज्योतिषीय कनेक्शन

You May Have Missed