आप अमीर होंगे या गरीब, हाथ के अंगूठे में छिपा है इसका संकेत, हथेली से जानें कैसे लोग होते हैं गुस्सैल

आप अमीर होंगे या गरीब, हाथ के अंगूठे में छिपा है इसका संकेत, हथेली से जानें कैसे लोग होते हैं गुस्सैल

Last Updated:

सामुद्रिक शास्त्र और हस्त रेखा शास्त्र में शरीर के अंगों, उसके आकार और रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है. आपके हाथ के अंगूठे से यह पता किया जा सकता है कि आप अमीर हैं या गरीब हैं. आइए जानते ह…और पढ़ें

हाथ के अंगूठे से धनी होने के संकेत.

हाइलाइट्स

  • अंगूठे की बनावट से अमीर-गरीब का पता चलता है.
  • हथेली को देख जान सकते हैं कि इंसान क्रोधी है या शांत.
  • ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की किल्लत बनी रहती है.

शरीर के बनावट से इंसान के व्यक्तित्व का पता चल जाता है. उसके कद-काठी से भी कई राज खुलते हैं. इसकी मदद से आप एक अनुमान लगा सकते हैं कि व्यक्ति कैसा हो सकता है. सामुद्रिक शास्त्र और हस्त रेखा शास्त्र में शरीर के अंगों, उसके आकार और रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है. आपके हाथों से आपसे जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है. आपके हाथ के अंगूठे से यह पता किया जा सकता है कि आप अमीर हैं या गरीब हैं. आप का क्रोधी स्वभाव के हैं या फिर सौम्य या शांत स्वभाव के? आइए जानते हैं कि अंगूठे से कैसे जानें कि अमीर हैं या गरीब?

अंगूठे की बनावट से करें अमीर-गरीब की पहचान
1. ऐसे अंगूठे वाले लोग होते हैं गरीब
आप अपने किसी भी हाथ को आगे करके उसकी 4 अंगुलियों को बंद कर दें और अंगूठे को सीधा रहने दें, ठीक उस प्रकार से हथली को करें, जैसा थम्स अप का साइन बनाते समय हथेली की स्थिति होती है. अब आप ध्यान से अपने अंगूठे को देखें. अंगूठा अगर 90 डिग्री पर सीधा है या अंगूठा पूरा लम्बवत है, तो ऐसे लोग गरीब माने जाते हैं. ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की किल्लत बनी रहती है.

2. ऐसे अंगूठे वाले लोग होते हैं अमीर
जो लोग थम्स अप का साइन बनाते हैं और उनका अंगूठा 90 डिग्री से अधिक पीछे की ओर झुका हो यानि अंगूठे के पीछे कर ओर कर्व्ड लाइन बने तो ऐसे लोग अमीर होते हैं. इनके पास प्रचुर मात्रा में धन होता है. धन को विस्तृत रूप में देखें तो यह रुपए, जमीन, आभूषण, चल और अचल संपत्ति के रूप में होता है.


हथेली से जानें व्यक्ति का स्वभाव
आप किसी भी व्यक्ति की हथेली को देखकर जान सकते हैं कि वह इंसान क्रोधी स्वभाव का है या फिर शांत यानि मृदु स्वभाव का है. इसको जानने से पहले आपको ह​थेली को ध्यान से देखना होगा, इसके लिए कुछ बात का ध्यान रखना होगा.

ऐसी हथेली वाले होते हैं गुस्सैल
अपने किसी भी हाथ की हथेली को सामने की ओर सीधा खोलकर रख लें. अब आप अपनी तर्जनी अंगुली यानि अंगूठे के बाद वाली अंगुली और अंगुठे को ध्यान से देखें. यदि आपका अंगूठा तर्जनी अंगुली के मूल भाग के बराबरी पर आता है तो आप गुस्सैल स्वाभाव के हो सकते हैं. आपको जल्दी गुस्सा आता है. आप छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होने वाले व्यक्ति हो सकते हैं.

ऐसी हथेली वाले होते हैं शांत स्वभाव वाले
यदि आपका अंगूठा तर्जनी अंगूली के मूल भाग से आगे तक जाता है तो आप शांत यानि मृदु स्वभाव के हो सकते हैं. आप प्राय: शांत रहने वाले व्यक्ति हो सकते हैं. आप छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं होते हैं. गुस्सा आता भी है तो जल्द ही खत्म भी हो जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

homeastro

आप अमीर होंगे या गरीब, हाथ के अंगूठे में छिपा है इसका संकेत, जानें कैसे

Source link

Previous post

Mesh Rashi: शादी को लेकर जल्द मिल सकती है खुशखबरी! बस इस बात का रखें ध्यान, बाकी तो सब…

Next post

समाज में बढ़ता है मान-सम्मान, बाधाएं और संकट भी होते हैं दूर! घर में रखें सूर्य देव की ऐसी प्रतिमा, जानें सही समय और दिशा

You May Have Missed