आपके हाथ की अंगुलियों में भी हैं सीधी लाइनें या फिर बनी है जाल, क्या है इनका मतलब?
Last Updated:
Ungali Par Sidhi Line Ka Matlab: आपके हाथ की अंगुलियों में भी सीधी लाइनें हैं या जाल बने हैं तो इसके कई मायने होते हैं. यह आपकी उन्नति, सुख, सुविधाओं और प्रॉपर्टी से जुड़ा है. आइए जानते हैं अंगुलियों पर सीधी लाइन और जाल के महत्व के बारे में.
हाथ की अंगुलियों पर सीधी लाइन और जाल का मतलब.
Ungali Par Sidhi Line Ka Matlab: जब आप अपने हाथों को ध्यान से देखेंगे तो अंगुलियों पर रेखाएं बनी होंगी. कुछ लोगों की अंगुलियों पर सीधी रेखाएं बनी होती हैं तो कुछ लोगों की अंगुलियों पर आड़ी-टेढ़ी रेखाओं से जाल सी रचना बना होती है. कुछ लोगों की अंगुलियां साफ होती हैं, उन पर ये रेखाएं दिखाई नहीं देती हैं. सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं का अपना अलग ही महत्व है. जो लोग इस विषय को जानते हैं, वे इन रेखाओं को पढ़कर व्यक्ति के बारे में बता देते हैं. यदि आपके अंगुलियों पर सीधी लाइन है या जाल बना है तो इसके मायने क्या हैं?
अंगुलियों पर सीधी लाइन का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के हाथ की अंगुलियों पर सीधी लाइन बनी होती है, उसकी संख्या एक या एक से अधिक हो सकती है. इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है. जिन अंगुलियों पर सीधी लाइनें होती हैं, इसका मतलब है कि आपका जीवन सही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. यह सकारात्मकता का संकेत है. आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे. सीधी लाइन सरलता और प्रगति का सूचक है. अब आपके मन में सवाल होगा कि हाथ की 5 अंगुलियों में सीधी लाइनें बनी हैं, इनका क्या मतलब है तो आइए समझते हैं-
- अंगूठे पर सीधी लाइन: यदि आपके हाथ के अंगूठे पर सीधी लाइनें बनी हुई हैं तो यह आपके जीवन में भौतिक सुख, सुविधाओं, प्रेम, रोमांस, वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्ति का संकेत है. ऐसे लोगों का प्रेम जीवन सुखद होता है.
- तर्जनी अंगुली पर सीधी लाइन: जिन लोगों की तर्जनी या पहली अंगुली पर सीधी लाइनें होती हैं, उन लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं, धार्मिक कार्यों में मन लगता है. ज्ञान प्राप्ति में कामयाबी मिलती है.
- मध्यमा अंगुली पर सीधी लाइन: यदि आपके हाथ की मध्यमा यानि बीच वाली अंगुली पर सीधी लाइनें हैं तो आपको खुश होना चाहिए. यह आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी का सूचक है. आप इस समय में आप प्रॉपर्टी जैसे जमीन, प्लॉट आदि के लिए प्रयास कर सकते हैं, सफलता प्राप्त होगी.
- अनामिका अंगुली पर सीधी लाइन: जिस व्यक्ति की अनामिका अंगुली यानि रिंग फिंगर पर सीधी लाइनें होती हैं, उनके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होती है. पिता का सहयोग प्राप्त होता है. वे लोग अपने करियर में तरक्की करते हैं. प्रमोशन, नई नौकरी का योग बनता है.
- कनिष्ठा अंगुली पर सीधी लाइन: जिन लोगों की कनिष्ठा अंगुली यानि सबसे छोटी अंगुली पर सीधी लाइनें होती हैं, उनके वाणी का प्रभाव अच्छा होता है. वे बात करने में कुशल हो सकते हैं. यदि ये लोग बिजनेस करते हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होती है. मुनाफा कमाने में सफल रहते हैं.
अंगुलियों पर जाल का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र में जाल को अशुभ माना जाता है, इसे नकारात्मकता से जोड़ देखा जाता है. एक से अधिक रेखाएं आपके अंगुली के पोरों पर जाल के समान रचना बनाती हैं, इसका मतलब है काम में अड़चनें, असफलता, काम का अटक जाना. यह जिस अंगुली पर बनती है, उसके शुभ गुणों को कम करती है, उसमें नकारात्मकता को बढ़ाती है.
- अंगूठे पर जाल का मतलब: जिस व्यक्ति के अंगूठे पर जाल के समान रचना बनी होती है, उस व्यक्ति के भौतिक सुख और सुविधाओं में कमी आती है. वैवाहिक जीवन में अनबन की स्थिति हो सकती है, प्रेम संबंध में खटपट हो सकती है. वह व्यक्ति बेहद ही सामान्य जीवन व्यतीत करता है. शुक्र पर्वत नीच का हो तो उसके लिए धन की समस्याएं बनी रहती हैं.
- तर्जनी अंगुली पर जाल का मतलब: यदि आपके तर्जनी अंगुली के पोरों पर जाल बने हुए हैं, तो यह आपके मान-सम्मान में कमी लाने वाला है. ऐसे लोगों को ज्ञान प्राप्ति में बाधाएं आ सकती हैं. इनको अपने किए गए कार्यों का यश नहीं मिलता है.
- मध्यमा अंगुली पर जाल का मतलब: जिस व्यक्ति की मध्यमा अंगुली पर जाल बनी हुई होती है, वह वाद विवाद में फंस सकता है, प्रॉपटी से जुड़े विवाद उसे परेशान कर सकते हैं. प्रॉपर्टी में धन का निवेश हानिकारक हो सकता है. कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
- अनामिका अंगुली पर जाल का मतलब: यदि किसी व्यक्ति की अनामिका अंगुली पर जाल बनी हुई है तो इसका मतलब है कि उसके पद-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. उसे नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. सरकार या शासन सत्ता से काम में असहयोग मिल सकता है.
- कनिष्ठा अंगुली पर जाल का मतलब: यदि आपकी कनिष्ठा अंगुली पर जाल की संरचना है तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. इससे आपकी वाणी खराब हो सकती है. यदि आप बिजनेस करते हैं तो उसमें आपके शत्रु अधिक हो सकते हैं, जो आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. यह आपके काम में नकारात्मकता को दर्शाता है.
नोट: जिस अंगुली पर सीधी लाइन और जाल है, वहां का पर्वत उच्च या नीच अवस्था में है तो इसके प्रभाव और मायने अलग-अलग हो सकते हैं. अधिक उभार और नीच या दबे हुए पर्वत नकारात्मक प्रभाव वाले होते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


