आपके साथ तो नहीं हो रहीं ऐसी घटनाएं? हो जाएं सावधान! जानें शनि दोष के 9 लक्षण

आपके साथ तो नहीं हो रहीं ऐसी घटनाएं? हो जाएं सावधान! जानें शनि दोष के 9 लक्षण

Last Updated:

Shani Dosh Ke Lakshan: यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है, शनि कमजोर है तो उसके संकेत जीवन में होने वाली घटनाओं से मिलने लगते हैं. आइए जानते हैं शनि दोष के 9 लक्षण और इससे बचने के ज्योतिष उपायों के बारे में.

Zoom

शनि दोष के लक्षण क्या हैं?

Shani Dosh Ke Lakshan: शनि ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा जाता है. जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल उसे शनि से प्राप्त होता है. हर व्यक्ति के जीवनकाल में एक बार शनि की दशा आती है, उससे कोई नहीं बच सकता है. जिन लोगों के जीवन में शनि की पीड़ा है, कुंडली में शनि दोष है, तो उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जो शनि दोष का लक्षण हैं. शनिदेव व्यक्ति को पहले से ही संकेत करते रहते हैं. आइए जानते हैं शनि दोष के लक्षणों के बारे में.

शनि दोष के लक्षण

  1. यदि आपकी एड़ी या पैरों में लगातार दर्द रहता है, वह ठीक नहीं होता है तो यह खराब शनि के लक्षण है.
  2. आप कोई काम योजना बनाकर करते हैं, लगता है कि वह ठीक से हो जाएगा, लेकिन अंत समय में काम ​खराब हो जाता है.
  3. बेवज​ह ही वाद विवाद या कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसना. खराब शनि की वजह से व्यक्ति को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं.
  4. सामान्य से अधिक बालों का झड़ना, समय से पहले बाल सफेद होना, दांतों का कमजोर होना, मसूड़ों में तकलीफ, दांतों का टूटना भी खराब शनि के लक्षण हैं.
  5. यदि आपको हमेशा कोई अनजाना डर सताता है, अकेले ही रहने का मन करता है, लोगों से मिलने में घबराना, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना, दूसरों पर विश्वास नहीं करना भी शनि दोष के लक्षणों में शामिल है.
  6. धन हानि, कर्ज की स्थिति में फंसना, पद और प्रतिष्ठा में कमी होना, झूठे आरोपों का लगना भी खराब शनि का ही संकेत होता है.
  7. जिन लोगों के घरों में जल्दी-जल्दी मशीनें खराब होती हैं, इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होते हैं. ये भी शनि दोष के लक्षण हैं.
  8. घर का कोई हिस्सा गिरना या पश्चिम की ​दीवार में दरारें आना, शरीर में ऊर्जा की कमी, हमेशा आलस आना भी शनि दोष के संकेत हैं.
  9. आपके गाय या भैंस पाल रखी है और अचानक उसकी मृत्यु हो जाती है, यह घटना बार-बार होती है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed