आपके बाल काले हैं, भूरे या फिर सफेद? सामुद्रिक शास्त्र से जानें क्या हैं इनके मतलब

आपके बाल काले हैं, भूरे या फिर सफेद? सामुद्रिक शास्त्र से जानें क्या हैं इनके मतलब

Last Updated:

Meaning of Black Brown and White Hair: लोगों के बाल काले, सफेद या भूरे होते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में बालों के रंगों को लेकर वर्णन मिलता है. उसके आधार पर जान सकते हैं कि व्यक्ति कैसा हो सकता है? सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं काले, सफेद और भूरे बालों का मतलब क्या है?

Zoom

काले, सफेद और भूरे बालों का क्या मतलब होता है? (Photo: AI)

Meaning of Black Brown and White Hair: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के रंग, रूप और आकार का वर्णन किया गया है. सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिषशास्त्र का हिस्सा है. आज हम आपको बताने वाले हैं बालों के रंगों के बारे में. किसी व्यक्ति के बाल के रंग काले होते हैं, तो किसी के बालों का रंग भूरा होता है, वहीं कुछ लोगों के बाल असमय ही सफेद हो जाते हैं. हम इन बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसके शुभ और अशुभ बातों के बारे में बताया गया है. आइए सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं काले, भूरे और सफेद बालों के बारे में.

काले बालों का मतलब

  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति के बाल काले रंग के होते हैं और वे चिकने, कोमल, टेढ़े, खरदरे, महिलाओं के सिर के बालों के समान होते हैं, तो ऐसे बालों वाले लोग श्रेष्ठ होते हैं. ऐसे ही जिन लोगों पैर पर और हाथ पर ऐसे बाल होते हैं, तो ये उत्तम फल देने वाले माने जाते हैं.
  • ऐसे ही जिन महिलाओं के बाल काले रंग के चमकीले, टेढ़े और कुछ घुंघराले, नोंकदार होते हैं तो ये जल्द ही सौभाग्य को बढ़ाने वाले होते हैं.
  • इसके अलावा जिनके बाल काले और घने होते हैं, उनका मनोबल मजबूत होता है और वे दृढ़ निश्चयी हो सकते हैं. ऐसे लोग अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं और नियम कायदे से चलते हैं.
  • बाल काले और मुलायम होते हैं तो ऐसे लोग उदार हृदय के होते हैं और ये लोग अपने कार्य क्षेत्र में उच्च पद तक जाते हैं.
  • जिन लोगों के रोम काले, नरम और पतले होते हैं, उनको राजा के समान बताया गया है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed