आपके घर में भी है शिवलिंग? वास्तु का ये नियम नहीं माना तो आफत आनी तय

आपके घर में भी है शिवलिंग? वास्तु का ये नियम नहीं माना तो आफत आनी तय

होमताजा खबरधर्म

आपके घर में भी है शिवलिंग? वास्तु का ये नियम नहीं माना तो आफत आनी तय

Last Updated:

Shivling Vastu Rules : शिवलिंग केवल पूजा की वस्तु नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली आध्यात्मिक प्रतीक है, जिसे सही विधि और नियमों के साथ ही घर में रखना चाहिए. लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय कहते हैं कि इसे हमेशा घर के साफ, शांत और पवित्र स्थान पर ही रखा जाना चाहिए. शिवलिंग को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसके लिए एक छोटी चौकी, तांबे या पत्थर की प्लेट का उपयोग करें. आकार का भी ध्यान रखना जरूरी है.

ऋषिकेश. घर में शिवलिंग रखना आस्था, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. बहुत से लोग अपने घर में शिवलिंग स्थापित करते हैं, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में कुछ जरूरी नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर घर के वातावरण पर पड़ सकता है. इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि शिवलिंग केवल एक पूजा की वस्तु नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली आध्यात्मिक प्रतीक है, जिसे सही विधि और नियमों के साथ ही घर में रखना चाहिए. लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय से बात की.

कौन सी दिशा सही

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि शिवलिंग की स्थापना के लिए स्थान का चयन बहुत महत्त्वपूर्ण है. इसे हमेशा घर के साफ, शांत और पवित्र स्थान पर ही रखा जाना चाहिए. पूजा घर या घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को इसके लिए सबसे उत्तम है. शिवलिंग को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए. इसके लिए एक छोटी चौकी, तांबे या पत्थर की प्लेट का उपयोग करना चाहिए. इससे उसकी पवित्रता बनी रहती है और ऊर्जा का प्रवाह भी सही रहता है. आकार का भी ध्यान रखना जरूरी है.

आकार कैसे हो

घर में बहुत बड़ा शिवलिंग रखने से बचना चाहिए. शास्त्रों के अनुसार, छोटे आकार का शिवलिंग घर के लिए उपयुक्त होता है, जबकि बड़े शिवलिंग मंदिरों में ही स्थापित किए जाते हैं. शिवलिंग की नियमित पूजा करना भी जरूरी है. रोजाना जल अर्पित करना, साफ-सफाई रखना और श्रद्धा के साथ पूजा करना घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है. अगर नियमित पूजा संभव न हो, तो शिवलिंग स्थापित करने से पहले इस बात पर जरूर विचार करें.

इन बातों का ध्यान सबसे जरूरी

एक और महत्त्वपूर्ण बात यह है कि शिवलिंग को कभी भी बेडरूम या किचन में नहीं रखना चाहिए. ये स्थान अशुद्ध या दैनिक गतिविधियों से जुड़े होते हैं, जो पूजा के लिए उचित नहीं माने जाते. शिवलिंग के पास गंदगी या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. साफ-सुथरा वातावरण ही उसकी ऊर्जा को बनाए रखता है. दिशा के साथ-साथ स्थापना की विधि भी महत्त्वपूर्ण होती है. शिवलिंग का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, ताकि पूजा करते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर रहे. यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और घर में सुख-शांति का माहौल बनाती है. शिवलिंग के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि चढ़ाया गया जल सही तरीके से बाहर निकल सके.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed