आपकी आंखों का रंग कैसा है? लाल, पीला, नीला, सफेद या काला, जानें इनका मतलब
Meaning of Red Yellow Blue and White Eyes: आपने देखा होगा कि अलग-अलग लोगों के आंखों का रंग अलग-अलग होता है. सबका एक समान नहीं होता है. आंखों के रंग का मनुष्य के व्यक्तित्व से गहरा जुड़ाव है. ज्योतिषशास्त्र से संबंधित सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के आंखों के रंग और उसकी बनावट के आधार पर उसके व्यक्तित्व का वर्णन मिलता है. कुछ लोगों की आंखें लाल होती हैं तो लोग समझते हैं कि वो बड़ा ही गुस्सैल होगा. जिनकी आंखें नीले रंग की होती हैं, उनको सुंदर माना जाता है. आपकी आंखों का रंग कैसा है, लाल, पीला, नीला, सफेद या काला? आइए सामुद्रिक शास्त्र से जानें लाल, पीला, नीला और सफेद आंखों के बारे में.
आंखों के रंग से व्यक्तित्व
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आंखों का रंग हरताल के रंग के समान यानि चमकीला पीला या सुनहरा-पीला होता है, ऐसे लोग चक्रवर्ती राजा के समान होते हैं. उनके पास सुख, धन, वैभव सबकुछ हो सकता है.
जिनकी आंखों का रंग नील कमल की पंखुड़ियों के रंग के समान यानि कि नीला होता है, वे लोग विद्वान और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करने वाले होते हैं.
यदि आपकी आंखों का रंग लाख के रंग के समान यानि गहरे लाल या मैजेंटा कलर हो तो ऐसे लोग राजा होते हैं.
जिन लोगों की आंखें मोती के समान सफेद रंग की होती हैं, वे लोग शास्त्रों के ज्ञाता बताए गए हैं. उनके पास काफी ज्ञान होता है.
यदि आपकी आंखों का रंग सुनहरा है या शहद के समान रंग वाला है तो आपको खुश होना चाहिए. ऐसी आंखों वाले लोग बहुत धनी होते हैं. वे काफी धन और दौलत अर्पित करते हैं.
जिन लोगों की आंखों का रंग धूम्रवर्ण यानि की काला या भूरे-काले होते हैं, वे लोग लंब समय तक जीवन का आनंद लेते हैं. वे दीघार्यु होते हैं.
आंख के आकार से व्यक्तित्व
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखें हाथी के आंख के समान होती हैं, वे लोग सेनापति होते हैं. उन लोगों के अंदर साहस और पराक्रम बहुत होता है.
जिनकी आंखें बहुत बड़ी होती हैं, उनकी आयु लंबी होती है. वे लंबे समय तक जीवित रहते हैं.
जिनकी आंखें बहुत ही लंबी और चौड़ी होती हैं, वे लोग भोगी किस्म के होते हैं.
जिन लोगों की आंखें कबूतर के समान होती हैं, वे लोग काम-वासना में लिप्त रहने वाले हो सकते हैं.
जिस व्यक्ति की आंखें झुकी हुई होती हैं, वह अल्पायु होता है. उसकी उम्र कम होती है.
जिन लोगों की आंखें मोटी होती हैं, वे लोग बुद्धिमान कहे गए हैं.
जिनकी आंखें हंस के समान होती हैं, वे लोग धनहीन होते हैं.
दृष्टि के अनुसार व्यक्तित्व
जिसकी दृष्टि सांप के समान होती है, वह रोगी होता है.
बिलाव की दृष्टि से देखने वाले व्यक्ति को पापी बताया गया है.
जिसकी दृष्टि एक मुर्गे के समान होती है, वह लड़ाई, झगड़ा, कलह करने वाला होता है.
भयानक दृष्टि वाला व्यक्ति दुष्ट प्रवृति का होता है.
जिनकी आंखें बाघ के समान होती हैं, वे लोग क्रोधी होते हैं.


