आपका पेट गोल है, सपाट या फिर हांडी जैसा, जानें तोंद के आकार से अपना भविष्य
Last Updated:
Stomach Shape Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, कौन सा व्यक्ति कैसा है, उसके पेट के आकार से जाना जा सकता है. आपका पेट गोल है, सपाट या फिर हांडी के समान तो इसका खास मतलब होता है. इसका सीधा संंबंध आपके धन से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं कि पेट के आकार से आप कैसे हैं?
सामुद्रिक शास्त्र में पेट के आकार से व्यक्ति का भविष्य बताया गया है.
Stomach Shape Samudrik Shastra: आपने देखा होगा कि किसी का पेट बिल्कुल सपाट होता है, तो किसी का थोड़ा बाहर निकला होता है. कुछ लोगों की तोंद बहुत ही बाहर होती है. भारतीयों में एक मान्यता है कि जिसका पेट निकला होता है, वह सुखी और संपन्न होता है. वह खाने-पीने वाले घर से है. पेट को धन से जोड़कर देखा जाता है. इसमें कितनी सच्चाई है? हालांकि आज के समय में जिसका पेट निकला होता है, उसे मोटापे का शिकार मानते हैं, उसे सेहतमंद नहीं माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र से जानते हैं पेट के आकार से भाग्य कैसा होता है?
पेट के आकार से भाग्य
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का पेट मेढ़क के पेट के समान होता है, वह व्यक्ति एक राजा के समान माना जाता है. उसके पास धन, दौलत, सुख और सुविधाएं होती हैं. वह वस्तुओं से संपन्न हो सकता है.
- जिस व्यक्ति के पेट का आकार गोल होता है, वह सुखी होता है. उसके जीवन में तनाव नहीं होता है. वह सुख और शांति से जीवन यापन करने वाला होता है.
- सामुद्रिक शास्त्र में लिखा है कि जिस किसी व्यक्ति का पेट बैल के पेट के समान होता है, वह व्यभिचारी होता है. वह पराई स्त्री के साथ भोग और विलास करने वाला हो सकता है.
- जिस किसी इंसान का पेट मछली या फिर बाघ के पेट के समान होता है, वह बहुत ही भाग्यशाली होता है. उसे भाग्य के कारण जीवन में सबकुछ प्राप्त हो सकता है. उस पर किस्मत मेहरबान होती है.
- यदि आपका पेट सब ओर से बराबर है यानि कहने का मतलब यह है कि आपका पेट सपाट है, तोंद बिल्कुल भी नहीं निकली है तो आप धनवान हो सकते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में ऐसे पेट वाले लोगों के पास धन की कोई नहीं होती है.
- जिस व्यक्ति का पेट सिंह के पेट के समान होता है और वह राजकुल में जन्म लिया है, तो वह चक्रवर्ती राजा के समान होता है. यदि वह राजकुल में नहीं जन्मा है तो वह धनवान और ऐश्वर्यवान होता है. उसका जीवन धन और वैभव से परिपूर्ण होता है.
- यदि किसी व्यक्ति का पेट कुत्ता या भेड़िया के पेट के समान होता है, वह दरिद्र हो सकता है. उसके पास चीजों का अभाव होगा. धन और धान्य से हीन हो सकता है.
- जिस किसी का पेट सियार के पेट के समान होता है, वह डरपोक हो सकता है. जिस इंसान का पेट चीते के पेट के समान हो, तो वह चोर हो सकता है. सामुद्रिक शास्त्र में दुबले पेट वाले को पापी कहा गया है.
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का पेट एक हांडी के समान होता है, वह धनहीन हो सकता है. उसके पास धन का संचय नहीं होता है. उसे दरिद्र कहा गया है.
- जिन लोगों का पेट एक घड़े के आकार का होता है, वे लोग दुखी हो सकते हैं. उनके पास चिंताएं अधिक हो सकती हैं. इस वजह से वे हमेशा दुखी हो सकते हैं.
- जिस मनुष्य का पेट सांप के पेट के समान होता है, वह बहुत ही खाना खाने वाला व्यक्ति हो सकता है. वह दूसरों की सेवा करने वाला हो सकता है.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


