आने वाले 3 दिनों में यात्रा की है प्लानिंग? तो इन राशि के जातकों को हो जाना चाहिए सतर्क, झेलना पड़ सकती है कई परेशानियां
मेष राशि
अगर आप मेष राशि से हैं, तो 15 अगस्त का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है. खासकर अगर आपकी यात्रा पूर्व दिशा की तरफ है. यह दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा और आप बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.
वृषभ राशि वालों के लिए 16 अगस्त शुभ दिन हो सकता है. खास बात यह है कि अगर आप दक्षिण दिशा की ओर जा रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक हो सकती है. दिन भर मन शांत रहेगा और कोई अवरोध नहीं आएगा.
मिथुन राशि के लोगों के लिए 17 अगस्त बेहतर माना जा सकता है. यदि आप पश्चिम दिशा में यात्रा कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. मानसिक संतुलन बना रहेगा और रास्ते में कोई बड़ी रुकावट नहीं आएगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए पूर्व दिशा की यात्रा थोड़ी परेशानी भरी हो सकती है. इस दिशा में यात्रा करने से पहले घर के पानी पीकर और अपना दायां पैर पहले बाहर निकाल कर जाएं.
इन दोनों राशि के जातकों के लिए अगले तीन दिन दक्षिण दिशा में यात्रा करना कई तरह की मुश्किलें ला सकता है. आपको फिलहाल इस दिशा की यात्रा करने से परहेज करना चाहिए.
सिंह और धनु राशि
सिंह और धनु राशि के जातकों को आने वाले तीन दिनों तक पश्चिम दिशा की यात्रा को टालना बेहतर होगा. ये दिशा आपके लिए धन हानि का कारण बन सकती है.
कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों को पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचने की जरूरत है. इस दिशा में यात्रा करने से आपको अपने हर काम में असफलता प्राप्त हो सकती है.
मकर और मीन राशि
अगले तीन दिनों के लिए मकर और मीन राशि के जातकों को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
भारतीय ज्योतिष में यात्रा से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी होती हैं जिन्हें ध्यान में रखना अच्छा होता है. इन्हें पूरी तरह अनदेखा करना सही नहीं माना जाता.
शनिवार को पूर्व दिशा की ओर यात्रा से बचना चाहिए.
रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करना ठीक नहीं माना जाता.
कौन-सी तिथियां होती हैं शुभ?
ज्योतिष में कुछ तिथियां ऐसी मानी जाती हैं जो यात्रा के लिए बेहतर होती हैं. जैसे – द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा. अगर आपकी यात्रा इन तिथियों में हो रही है, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है.


