आज सिंह राशि वालों को रहना होगा सतर्क, करीबी से मिल सकता है धोखा, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 31 March 2026, आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि वालों को आज नजदीकी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और मन में भ्रम की स्थिति भी बन सकती है. साथ ही विलासिता की चीजों पर पैसा खर्च होने की संभावना भी दिखाई दे रही है. ऐसे में कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 31 March 2026, Leo Daily Horoscope: 31 मार्च 2026 मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला असर देने वाला रहेगा. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव में चौदस तिथि आ रही है और सूर्य तथा शनि की युति भी बनी हुई है, जिसका कुछ नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है. वहीं, इस दिन मीन लग्न की कुंडली बन रही है और सिंह राशि उदित हो रही है. छठे भाव में चंद्रमा के साथ केतु की स्थिति बन रही है.
सिंह राशि करियर और शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. कार्यक्षेत्र में सफलता के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं और आर्थिक लाभ के योग भी बन रहे हैं. हालांकि सहकर्मियों से धोखा मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है, इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए. विद्यार्थियों के लिए दिन औसत रहने वाला है. पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन हल्का सकारात्मक रह सकता है. व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है. खास तौर पर महिलाओं से संबंधित उत्पादों का कारोबार करने वालों को लाभ मिल सकता है. हालांकि आज के दिन कोई बड़ा निवेश करने या नए कारोबार की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. भ्रम की स्थिति में लिया गया फैसला आगे चलकर नुकसान दे सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी. बड़े लाभ या बड़ी हानि के योग फिलहाल नहीं बन रहे हैं.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन लापरवाही से बचना जरूरी है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं. इसके अलावा चर्म रोग से संबंधित परेशानी होने की संभावना भी बन रही है. सूर्य और शनि की युति के कारण सिर में चोट लगने का खतरा भी है, जिससे न्यूरो संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं.
पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों की बात करें तो आज शनि की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है और कन्या राशि उदित हो रही है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण पति-पत्नी या प्रेमी जोड़ों के बीच विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में बातचीत से स्थिति संभालने की कोशिश करना बेहतर रहेगा. रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना आज बहुत जरूरी रहेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 8 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज नशे से दूर रहना चाहिए और पानी वाली जगहों पर जाने से बचना बेहतर रहेगा. वाणी पर संयम रखना भी आज जरूरी है, क्योंकि गलत शब्दों का असर भविष्य में रिश्तों और काम दोनों पर पड़ सकता है. सूर्यदेव की आराधना करने से दिन के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं और मानसिक शांति बनी रह सकती है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


