आज सिंह राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, नौकरी-बिजनेस में सफलता के योग
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा आठवें स्थान पर वृश्चिक राशि में स्थित है और पांचवें स्थान पर केतु का प्रभाव बना हुआ है. ग्रहों की यह स्थिति पुराने प्रयासों का परिणाम दिलाने वाली मानी जा रही है. लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ देने वाली साबित हो सकती है. घर परिवार में खुशियां रहेगी.
Aaj Ka Singh Rashifal 06 April 2026, Leo Daily Horoscope: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में अच्छा रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति आज नए अवसरों का संकेत दे रही है. खासतौर पर करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा आठवें स्थान पर वृश्चिक राशि में स्थित है और पांचवें स्थान पर केतु का प्रभाव बना हुआ है. ग्रहों की यह स्थिति पुराने प्रयासों का परिणाम दिलाने वाली मानी जा रही है. लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ देने वाली साबित हो सकती है.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए खास रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाने का अच्छा समय है. पहले किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम में तेजी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का लाभ मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला माना जा रहा है. कारोबार में तेजी आने से आमदनी बढ़ सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ने की संभावना है. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. विशेष रूप से हरे मटर, सब्जियों और हरे रंग से जुड़े व्यापार में निवेश करने वालों के लिए समय अनुकूल बताया गया है. ऐसे क्षेत्रों में किया गया निवेश निकट भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सतर्कता जरूरी है. मौसम के बदलाव के कारण शीत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. खासकर अस्थमा से पीड़ित लोगों को अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है. ठंडी चीजों के सेवन से बचना फायदेमंद रहेगा. अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और खानपान पर नियंत्रण रखें. लंबी यात्रा करते समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा. शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. प्रेमी जोड़ों के लिए साथ में कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है. इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और एक-दूसरे के प्रति विश्वास मजबूत होगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 2 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 4, 6 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज चंद्रमा के आठवें स्थान पर होने के कारण सिंह राशि के लोगों को नदी, तालाब जैसे पानी वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से शुभ फल देने वाला माना गया है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


