आज सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन, नौकरी-व्यापार में फायदा, यहां करें कंट्रोल

आज सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन, नौकरी-व्यापार में फायदा, यहां करें कंट्रोल

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 01 April 2026, आज का सिंह राशिफल: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को धन, सुख, संपत्ति और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. परिवार के प्रति समर्पण की भावना मजबूत रहेगी. हालांकि, किसी करीबी व्यक्ति से धोखे की संभावना भी बन रही है, जिससे मन कुछ समय के लिए परेशान रह सकता है. ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.  

Aaj Ka Singh Rashifal 01 April 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 बुधवार को चौदस तिथि और उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र का विशेष प्रभाव रहेगा. इस दिन पितरों की पूजा भी शुभ मानी जाती है. ग्रहों की स्थिति मीन लग्न की पत्रिका बना रही है, जिसमें सूर्य के साथ शनि की युति है और धन भाव में शुक्र की उपस्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक संकेत दे रही है. वहीं सप्तम भाव में चंद्रमा का प्रभाव भी रिश्तों और भावनाओं पर असर डालेगा.

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को धन, सुख, संपत्ति और सौंदर्य प्रसाधन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. परिवार के प्रति समर्पण की भावना मजबूत रहेगी. हालांकि किसी करीबी व्यक्ति से धोखे की संभावना भी बन रही है, जिससे मन कुछ समय के लिए परेशान रह सकता है. ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा.

सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और पैसों की आवक बनी रह सकती है. लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी रहेगा, क्योंकि राहु, मंगल और बुध 12वें स्थान पर होने से बोलचाल में गलती विवाद की स्थिति बना सकती है. साथ ही लग्न में शुक्र और शनि की युति मानसिक भ्रम और तनाव बढ़ा सकती है, इसलिए कार्यक्षेत्र में सोच समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि शिक्षा राशिफल
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल माना जा रहा है. पांचवें स्थान पर कर्क राशि के प्रभाव से पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और जिस विषय में मेहनत कर रहे हैं, उसी क्षेत्र में आगे सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आज पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखना चाहिए. एकाग्रता बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कारोबार में वृद्धि का संकेत दे रहा है. धन की आवक अच्छी रहने से मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि मानसिक तनाव के कारण कुछ निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है. निवेश के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं माना गया है. इसलिए कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करना जरूरी रहेगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. किसी बड़ी परेशानी के योग नहीं बन रहे हैं और दिनभर ऊर्जा बनी रह सकती है. फिर भी पैरों से जुड़ी छोटी चोट या संक्रमण से बचाव करना जरूरी रहेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज संबंधों में स्थिरता बनी रह सकती है. पति पत्नी के बीच आपसी समझ बेहतर होगी. हालांकि प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है. छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है. ऐसे में शांत रहना और गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी रहेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 6 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए. किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें. ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए भगवान गणेश की आराधना करना लाभकारी रहेगा. इसके अलावा हाथी को केला खिलाना भी शुभ फल देने वाला उपाय माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed