आज साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि, नौकरी में भी प्रमोशन के योग
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
Makar Rashifal: ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 24 जनवरी शुक्रवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. इस दिन नक्षत्र अनुराधा और दशमी तिथि रहेगी. 24 जनवरी आज का दिन मकर राशि के जातकों …और पढ़ें
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 24 जनवरी का दिन बेहद खूबसूरत रहने वाला है. आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि वाला दिन रहेगा. मकर राशि के बेरोजगार नवयुवकों को आज के दिन अच्छी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं. इस दिन मकर राशि के बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के कई नए – नए अवसर मिलने के संकेत हैं. हालांकि आज के दिन मकर राशि के व्यापारी वर्ग को सचेत रहने की भी जरूरत है. क्योंकि पैसे के लेनदेन को लेकर आज मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों के साथ छल – कपट हो सकता है.
ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 24 जनवरी शुक्रवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. इस दिन नक्षत्र अनुराधा और दशमी तिथि रहेगी. 24 जनवरी आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा. आज के दिन मकर राशि के लोगों के साहस और और परिश्रम में वृद्धि होगी.
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी खास दिन
मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ है. इस दिन आपको कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति के साथ ही पदोन्नति मिलने के प्रबल संकेत है. मकर राशि के नवयुवको और बेरोजगार युवाओं को भी आज रोजगार की प्राप्ति होंगी.
व्यापारी वर्ग को रहना है सतर्क
ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि के व्यापारी वर्ग को आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है. इस दिन आपसे रुपयों के मामले को लेकर छल कपट हो सकता है. इसलिए व्यापारी वर्ग को आज पैसो के लेनदेन करते वक्त सचेत रहना है. इसके अलावा व्यापार में लाभ मिलने के आज भी इस राशि में संकेत है.दांपत्य जीवन वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. संतान की तरफ से आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है. मकर राशि के स्टूडेंट के लिए भी यह दिन खास है. क्योंकि उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए यह दिन अच्छा है. आज के दिन मकर राशि के जातक अचानक कोई यात्रा भी तय कर सकते हैं. घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य का ख्याल भी आज आपको रख़ना हैं.
जरूर करें यह उपाय
मकर राशि के जातक आज के दिन को खास बनाने के लिए एक उपाय अवश्य करें. आज के दिन आपको नहाने के जाल में कच्चा दूध डालकर स्नान करना है और लक्ष्मी अष्टकम का पाठ भी अवश्य करना है.
Karauli,Rajasthan
January 24, 2025, 09:37 IST
आज साहस और पराक्रम में होगी वृद्धि, नौकरी में भी प्रमोशन के योग


