आज वृषभ को नई जॉब, कर्क बड़ी सफलता को करें प्रयास, कुंभ की होगी उन्नति, मीन करें पूजा
Today Horoscope 22 May 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, तैतिल करण, वृद्धि योग और शुक्रवार दिन है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार आज वृषभ वाले लोग नई जॉब के लिए प्रयास करें, सफलता मिलेगी. वहीं कर्क राशि के लोग क्षणिक लाभ-हानि को छोड़कर आगे आने वाले दिनों में बड़ी सफलता के लिए प्रयासरत रहें. कुंभ वाले लोग कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे और लाभ उठा पाएंगे. मीन वाले लोग भगवान विष्णु की पूजा करें और दिन की शुरूआत करें. पढ़ें दैनिक राशिफल और शुक्रवार के उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष वालों की आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास का दिन है. धन लाभ की स्थितियां बन सकती हैं. आज निवेश कर सकते हैं. सुख और सुविधाओं के लिये खर्च भी बढ़ता दिख रहा है. जॉब के लिहाज से आज थोड़ा सजग रहें. काम में एक्टिव रहें. जॉब वाले लोगों को आज अपने कार्य पर पूरा फोकस करना चाहिए. व्यापारिक विस्तार रहेगा. यात्रा भी करनी पड़ सकती है. आज भाग्य पूरा साथ मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है, वहीं रिश्तों में आज वर्चस्व को लेकर तनाव हो सकता है. भाग्य का साथ 80% है. भगवान सूर्य के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें.
वृषभ का राशिफल
आज वृषभ का उत्साह भरा दिए रहेगा. कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आज आप यश अर्जित करेंगे. अगर आप नई जॉब तलाश रहे हैं तो आज सफल होंगे. व्यापार में भी लाभ मिलता दिख रहा है. बड़े निर्णय लेते समय सजग रहें. बैंकिंग, फाईनेंस, मीडिया सेक्टर के लोग के लिए दिन उत्तम है. विद्यार्थियों को आज के दिन का लाभ उठाना चाहिये. रिश्तों में आज सामंजस रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 78% है. आज भगवान शंकर का ध्यान करके कार्य की शुरुआत करें.
आज मिथुन का दिन बेहतर जाएगा, लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. जॉब और व्यापार दोनों में ही स्थितियां मनोकूल हैं. आज आपको सहयोगियों का साथ मिलता दिख रहा है. एजुकेशन सेक्टर, मैनेजमेंट, डेकोरेटिव और कन्फेक्शनरी सेक्टर ज्यादा फायदा देंगे. रिश्तों में आज सभी का स्नेह मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज भाग्य का साथ 72% है. दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से करें.
कर्क का राशिफल
आज कर्क का दिन गतिशील रहेगा. अपने मन के अनुसार काम कर पाएंगे, पर बहुत अधिक तीव्रता या बहुत सारे कामों को एक साथ करने की प्रवृत्ति हावी होगी, जो आपके लाभ को कम कर सकती है. जॉब में मैनेजमेंट का सहयोग रहेगा, वहीं व्यापार में तीव्रता रहेगी. धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. रिश्तों के लिहाज से आपसी सामंजस्य बढ़ेगा, लोगों से मिलकर संपर्क बढ़ाने का दिन है. आज क्षणिक लाभ-हानि को छोड़कर आगे आने वाले दिनों में बड़ी सफलता के लिए प्रयासरत रहें. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% है.
सिंह का राशिफल
आज सिंह को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, भावनात्मक पहलू को नियंत्रित रखें. मृदु भाषा का प्रयोग करें, काम बनेंगे. आज आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित कर सकता है, जिस कारण दूरगामी सुखद परिणाम सामने आएंगे. नई जॉब के लिए प्रयास करने का दिन है. आज जॉब और व्यापार दोनों में ही अपना 100% देंगे तो आज निराशा हाथ नहीं लगेगी. वहीं कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त होगा. रिश्ते सामान्य रहेंगे, स्वाथ्य अनुकूल है. भाग्य का साथ आज 62% मिलेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें
कन्या का राशिफल
आज के दिन कन्या वाले लोग कर्मठ बने रहेंगे, तो अधिक सफल होंगे. आर्थिक पक्ष आज सक्रिय रहेगा. आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. आज आप को आलस्य से बचना चाहिए. जॉब में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं, पर व्यापारिक लेनदेन में आज गतिशीलता मिलेगी. अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. तामसिक भोजन से बचें. आज आपका भाग्य 68% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला का राशिफल
आज तुला का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. अपने संतुलित कार्य शैली से लोगो को प्रभावित करेंगे और कामों को सफलतापूर्वक कर पायेंगे. जॉब में आज अधिक गतिशीलता रहेगी, व्यापार का विस्तार करें और योजनाएं बनाएं. दूरदर्शिता से काम लें, धन लाभ रहेगा. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% है.
आज वृश्चिक के लिए जिम्मेदारियों भरा दिन रहेगा. अपनी प्रभावशाली वाणी का प्रयोग करें, कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे. व्यापार की अपेक्षा जॉब में अधिक अनुकूलताएं रहेंगी. नए संपर्क बनेंगे और आधिकारिक वर्ग का पूरा ध्यान आप पर रहेगा, इसलिए बहुत सजगता की आवश्यकता भी है. दांपत्य जीवन सहज रहेगा, संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 64% है.
धनु का राशिफल
आज धनु के जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. विशेष रूप से कार्यक्षेत्र में काम का दबाव महसूस करेंगे. जॉब में कई चीजों को लेकर आपकी जवाबदारी मांगी जा सकती है. मैनेजमेंट और आधिकारिक वर्ग से विरोध ना लें. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, नए अनुबंधों पर कार्य कर सकते हैं, पर निर्णय लेते समय बहुत सोच विचार कर आगे बढ़ें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विवादों और तनाव से दूर रहें. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.
मकर का राशिफल
आज मकर वालों का व्यस्तता भरा दिन रहेगा. अपने काम को लेकर अधिक संजीदा रहेंगे, जो किसी भी तरह के दबाव को आप पर हावी नहीं होने देगा. रचनात्मक ढंग से काम करने की कोशिश आप को यश अर्जित कराएगी. जॉब हो या व्यापार परिवर्तन के लिहाज से भी आज दिन अनुकूल है. आज वित्तीय मामले सुलझते दिख रहे हैं. पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बना कर रखने की जरूरत रहेगी. आज स्वास्थ्य अनुकूल है. आज भगवान शंकर का अभिषेक करके दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 65% है.
कुंभ का राशिफल
आज कुंभ का आर्थिक पक्ष को मजबूत रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिये कई मौके मिलेंगे, जिनका लाभ आप उठा पाएंगे. आज जॉब करने वाले लोगों का दिन सामान्य है. व्यापारिक विस्तार को अधिक बल मिलेगा, पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ, निवेश और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. बस क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाणी का संयमित प्रयोग करें, नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं. परिवार में सभी का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. आज भगवान शंकर का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 76% है.
मीन का राशिफल
आज मीन वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर कार्यों में सहजता रहेगी. कामों को सफलतापूर्वक कर पायेंगे. जॉब में मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा, जो आपकी तरक्की के लिए सहायक रहेगा. वहीं व्यापार के विस्तार के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं. लोगों से संपर्क बढ़ेगा, नए ऑर्डर मिलेंगे. रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. आपसी तालमेल बढ़ेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 77 % है. आज भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.


