आज प्यार में बदल जाएगी आपकी दोस्ती, बढ़ सकती हैं पारिवारिक चिंता

आज प्यार में बदल जाएगी आपकी दोस्ती, बढ़ सकती हैं पारिवारिक चिंता

Agency:News18 Bihar

Last Updated:

Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 16 फरवरी के दिन धनु राशि के जातकों के लिए सफलता देने वाला दिन रह सकता है. भगवान गणेश की कृपा से इन्हें अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. उनके लंबे …और पढ़ें

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

16 फरवरी 2025 को फाल्गुन मास की चतुर्थी है. 16 फरवरी को संकष्टी चतुर्थी मनाया जाएगा. 16 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इस दिन सभी लोगों पर भगवान गणेश जी की कृपा बरसेगी तथा इसका लाभ अलग-अलग राशि के जातकों को मिलेगा.

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 16 फरवरी के दिन धनु राशि के जातकों के लिए सफलता देने वाला दिन रह सकता है. भगवान गणेश की कृपा से इन्हें अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है. उनके लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है. 16 फरवरी को धनु राशि का मन धर्म-कर्म में लगा रहेगा तथा धार्मिक योजना में इनका विशेष योगदान रहेगा.

आज के दिन बढ़ेगा आपके काम का बोझ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 16 फरवरी का दिन धनु राशि के जातकों पर कार्य का अतिरिक्त दबाव पड़ेगा. जिसके कारण उनके पारिवारिक और दैनिक जीवन में व्यस्तता बड़ी रहेगी. उन्होंने बताया कि 16 फरवरी के दिन आपको किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके परेशान कर सकता है. हालांकि, आज के दिन आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और आज आपको धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आज के दिन दूर हो जाएंगे. उनके सेहत में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा. खास करके पेट से संबंधित बीमारियों से इन्हें आज राहत मिलने वाली है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातक अपने पैतृक कार्यों में काफी रुचि लेंगे.

आज बढ़ सकती हैं पारिवारिक चिंता
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर लंबे समय से दोस्ती में है. आज के दिन उनकी दोस्ती प्यार में बदल सकता है. आज अगर अपने क्रश को अपने दिल की बात कहेंगे. आपके दिल की बात बन सकती है. अब आपको प्यार की प्राप्ति हो सकती है. धनु राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक चिंता बढ़ने वाली है. इस राशि के जातक अपने बच्चों की जिम्मेदारी पूरी न करने पर परेशान रहेंगे. आज के दिन अपने घर में गुलाब फूल से सजाएं, इससे घर में सकारात्मक माहौल बनेगा. 16 फरवरी के दिन अगर धनु राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा करें तो उन्हें इसका फायदा मिल सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए 16 फरवरी का शुभ अंक 4 और शुभ रंग भूरा है.

homeastro

आज प्यार में बदल जाएगी आपकी दोस्ती, बढ़ सकती हैं पारिवारिक चिंता

Source link

Previous post

Virgo Sign: सिनेमा के शौकीन होते हैं इस राशि के लोग! सेल्फ रेस्पेक्ट का रखते हैं विशेष ध्यान, जानें विस्तार से

Next post

Vrishchik Lagna: वृश्चिक लग्न में जन्मे जातक होते हैं रहस्यमयी, इनका आकलन करने की न करें भूल, जानें इनकी खासियत

You May Have Missed