आज गुप्त विरोधियों से खतरा, रिश्तों में बढ़ेगी खटास…मेष राशि वालों को बचाएंगे बजरंगबली

आज गुप्त विरोधियों से खतरा, रिश्तों में बढ़ेगी खटास…मेष राशि वालों को बचाएंगे बजरंगबली

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 April 2026 : मेष राशि में चंद्रमा लग्न के 8वें भाव में आज गोचर करेंगे. अचानक से परिवर्तन, गुप्त बातें और जोखिम भरे फैसले लेने में सावधानी रखें. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और शक्ति देंगे. चंद्रमा की स्थिति आपको सावधान रहने का संकेत दे रही है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. हनुमान जी की पूजा करें. इससे दिन अच्छा रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 12 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. अचानक से कर्ज बढ़ सकते हैं. निवेश से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें. सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, थकान परेशान कर सकती है. प्यार और रिश्तों में खटास बढ़ेगी. गलतफहमियां हो सकती हैं. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. हनुमान जी की पूजा करें. दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि दशमी, नक्षत्र श्रवण और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.49 पर और सूर्यास्त 6.44 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.56 से 12.47 तक रहेगा. किसी काम की शुरुआत, शुभ आयोजन, धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम इस मुहूर्त में कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 5.09 से 6.44 तक रहेगा. इसमें नया काम नहीं करें. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा लग्न के 8वें भाव में गोचर करेंगे. अचानक से परिवर्तन, गुप्त बातें और जोखिम भरे फैसलों में सावधानी रखें. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और शक्ति देंगे. चंद्रमा की स्थिति आपको सावधान रहने का संकेत दे रही है. आज का पूरा दिन संयम रखना होगा.

इनकी सलाह जरूरी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि को आज थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. चोट लगने की भी संभावना है. सावधानी के साथ काम करें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें. सलाह के तौर पर्याप्त आराम करें. तनाव से बचें. प्यार और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. जीवनसाथी और प्रेमिका के साथ शांतिपूर्वक बातचीत करें. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. धैर्य व विश्वास की भावना रखें. परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है. घर में माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखें. बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी.

नुकसान के योग

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि, अचानक से खर्च बढे़ंगे. नुकसान भी होने के योग हैं. निवेश से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी रखें. अचानक से किसी परियोजना में निवेश नहीं करें. करियर में दबाव और समस्या बढ़ सकती है. गुप्त विरोधियों से विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है. धैर्य और समझदारी के साथ काम लें.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed