आज का सिंह राशिफल: करियर-व्यापार में मिलेंगे बड़े मौके, रिश्तों में आएगी मजबूती, जानें शिक्षा, सेहत और लव लाइफ का हाल

आज का सिंह राशिफल: करियर-व्यापार में मिलेंगे बड़े मौके, रिश्तों में आएगी मजबूती, जानें शिक्षा, सेहत और लव लाइफ का हाल

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 19 February 2026, आज का सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों के खास संयोग के कारण करियर, व्यापार, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं. दोपहर बाद ग्रहों की चाल में बदलाव के साथ भाग्य और अधिक मजबूत होगा, जिससे खास फायदा मिल सकता है.

Aaj Ka Singh Rashifal 19 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज 19 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई नए अवसर लेकर आया है. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी और सुबह से ही कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. ग्रहों के खास संयोग के कारण करियर, व्यापार, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं. दोपहर बाद ग्रहों की चाल में बदलाव के साथ भाग्य और अधिक मजबूत होगा, जिससे खास फायदा मिल सकता है.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के लिए शानदार साबित हो सकता है. भाग्य स्थान पर तुला राशि उदित हो रही है, जो नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान मिल सकती है. रुके हुए प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. अगर वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे तो अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए आवेदन करना भी आज फायदेमंद रहेगा. दोपहर बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
शरीर स्वास्थ्य की बात करें तो दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और दोपहर तक कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी. लेकिन दोपहर बाद पेट से जुड़ी समस्या या पुराना रोग परेशान कर सकता है. कोई पुरानी बीमारी उभरने के योग है. इसलिए खानपान में सावधानी रखना जरूरी है. समय पर इलाज कराए, आराम मिल सकता है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिला जुला प्रभाव देने वाला है. सुबह का समय काफी लाभदायक रहेगा. व्यापार में वृद्धि और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. शनि का प्रभाव धन भाव में होने से कई स्रोतों से आय के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि दोपहर के बाद थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आज जमीन या आग से जुड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा, जबकि पीली वस्तुओं में निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकता है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
आज सिंह राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और बड़े विवाद की स्थिति नहीं बनेगी. पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे. वहीं प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शुक्र के प्रभाव से दोपहर बाद रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन भी खास महत्व रखता है. सिंह राशि के जातकों के लिए 4 अंक सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 8 और 9 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण काम, वाहन नंबर, लॉटरी या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज जमीन और अग्नि से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी है. मीठी चीजों का त्याग करेंज नमकीन चीजों का सेवन या उपयोग लाभकारी रहेगा. भाग्य स्थान पर तुला राशि उदित होने से आज संतोषी माता की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed