आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज अटके धन की प्राप्ति के योग, कुंभ वालों का तनाव से

आज का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज अटके धन की प्राप्ति के योग, कुंभ वालों का तनाव से

Today Horoscope 13 April 2026: आज सोमवार के दिन चंद्रमा का संचार कुंभ राशि में रहने वाला है, जहां पहले से ही राहु विराजमान है. इस तरह कुंभ राशि में राहु और चंद्रमा की युति बनेगी. चंद्रमा और राहु की युति का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर रहने वाला है. वृषभ राशि वालों के परिवारिक रिश्तों मे सहजता रहेगी तो कर्क राशि वालों के आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कुंभ राशि वालों का व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और राशि अनुसार उपाय.

मेष राशि
आज मेष राशि वालों का दिन गतिशील रहेगा. कार्यक्षेत्र मे अधिक जिम्मेदारी रहेगी और कार्यों को पूरा करेंगे. आज व्यापारिक फायदे को लेकर बहुत अधिक उम्मीदें रहेगी जो अधिक मेहनत से ही पूरी कर पाएंगे. जॉब मे अनुकूलता रहेगा और बीते दिनों से चली आ रही उलझने समाप्त होगी. आज रिश्तों को लेकर विरक्ति रह सकती हैं, विवादित मामलो मे तीव्रता ना दिखएं. आज चंद्रमा और राहु की युक्ति विवादों को बढ़ा सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और भाग्य का साथ 77% साथ देगा.

आज का उपाय: आज हनुमान जी का ध्यान करें और अपने माथे पर रोली का तिलक लगाएं.

वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है. खासकर अचानक से कोई नयी जिम्मेदारी या काम आ सकता है, जिस पर आपको विशेष ध्यान देना होगा. आर्थिक मामलो के लिए निर्णय सोच समझ कर करें. वहीं परिवारिक रिश्तों मे सहजता रहेगी, जितना अधिक समय बिताएंगे साथ उतना ही मन भेद दूर होंगे. जॉब और व्यापार दोनों मे ही अधिक प्रयास रहेंगे. मौसम के बदलाव का प्रभाव पड़ेगा, स्वाथ्य के लिहाज से दिन थोड़ा सा कमजोर रहने वाल है. आज भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज भगवान शिव का ध्यान पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज कुछ अधिक उम्मीदें रहेगी और लोगो के प्रति सकारात्मक सोच बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र मे रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहने वाले हैं, मैनेजमेंट और अधिकारियों से सीधा संपर्क बना रहेगा. दोस्तों से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आज जरा सी लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, व्यापारिक उन्नति भी सामान्य से बहतर रहेगी. स्वाथ्य अनुकूल और रिश्तों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ 71% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में तीव्रता का अनुभव करेंगे. साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. ओवर कॉन्फिडेंस (अतिआत्मविश्वास) के चलते जोख्म भरे कामों से दूर रहें. अच्छा धन लाभ रहने वाला है और रिश्तो में अनुकूलता भी रहने वाली है. वहीं व्यापार मे नए लोगों से संबंध बनाने का दिन है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें और स्वाथ्य मध्यम रहने वाला है. भाग्य का साथ 58% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: सोमवार का व्रत रखें और शिवजी के मंत्रों का ध्यान करें.

सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है. पूरे जोश और उत्साह से काम करने का समर्थ रहेगा और बाहरी आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. हालांकि कुछ कुछ अवरोध रहने की आशंका भी बन रही है. अनुभवी लोगो की सलाह लेकर ही धन संपत्ति से जुड़े निर्णय लें. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. जॉब मे स्थान परिवर्तन को लेकर कुछ निर्णय हों सकते हैं और व्यापार मे अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भाग्य का साथ 67% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: प्रदोष काल में महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के आज नए प्रयास सफल रहेंगे. खासकर व्यापार को लेकर बदलाव और आय के स्रोत खुलेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को जॉब मे आज अधिक सावधानी की जरूरत है. विरोधी आज प्रबल रहने वाले हैं और वे आपके मनोबल को कमजोर करने के प्रयास कर सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों मे सहजता आएगी, बस एकाग्रता से काम करने की जरूरत है. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. आज भाग्य का साथ 56% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: भगवान शंकर का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज बहुत सोच विचार के कार्यों को करने की प्रवर्ती रहेगी. नए कदम उठाने मे मन डरेगा लेकिन अपने आप पर विश्वास रखें. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का साथ मिलेगा और व्यापार के लिए अनुकूलता रहेगी. वही धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे और आज संतान पक्ष को लेकर भी ध्यान रखने की आवश्यकता हैं. आज रिश्तों को लेकर बहुत सजग रहना होगा. गलतफहमियों के चलते तनाव मिल सकता है. भाग्य का साथ मात्र 58% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें और सोमवार का व्रत भी करें.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है. धनलाभ की स्थितियां बनेगी लेकिन अधिक उत्तेजित होकर कोई निर्णय ना लें. अधिक परिश्रम से ही आज सफलता प्राप्त होगी. वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर या किसी पुराने निर्णय को लेकर कुछ तनाव मिल सकता हैँ, जिसको लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. निवेश को लेकर सजग रहें, बेहतर रहेगा कि किसी विशेषज्ञ से सलाह लें. व्यापार के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा और लोगों से संपर्क बढ़ेगा का दिन हैं. आज भाग्य का साथ 66% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: आज राम दरबार का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशि
धनु राशि वालों को आज थोड़े अधिक प्रयास से बेहतरीन परिणाम मिलेंगे. आज वाणी के संयमित प्रयोग पर ध्यान दें, बेकार की बातों पर समय बर्बाद ना करें. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है, बस अपने प्रयासों की निरंतरता बनाए रखें. जॉब के लिए प्रयास करने का दिन है, आपको सफलता मिलेगी. वहीं व्यापार को लेकर भी सहजता रहेगी. रिश्तों में सजकता की आवश्यकता है और दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 58% रहेगा.

आज का उपाय: घर के पूजा स्थल पर दीपक जगा कर भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज आर्थिक उन्नति के प्रयास करने का दिन रहने वाला है इसलिए नए निवेश के साथ पुराने रुके कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है. भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. जॉब मे अगर उच्च मनोबल रखकर आगे बढ़गें तो ही विरोधियो पर हावी रह पाएंगे. साथ ही व्यापार में विस्तार और उन्नति का दिन है. लव रिलेशनशिप मे नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी सामंजस रहेगा. वहीं आपस में बातो को साझा करने से दाम्पत्य जीवन मे मधुरता बढ़ेगी. भाग्य का 62% तक रहेगा.

आज का उपाय: आज माता दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. किसी भी नए निर्णय को लेते समय अधिक सोच विचार की जरुरत है. आज जॉब में एकाग्रता की अधिक आवश्यकता रहेगी और किसी बात को लेकर मन विचलित रहेगा. किसी विशेष काम को लेकर तनाव भी मिल सकता है. व्यापार के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे लेकिन अत्याधिक व्यय आज परेशान कर सकता है. भाग्य का साथ 55% तक रहने वाला है.

आज का उपाय: आज मां दुर्गा के पूजन से दिन की शुरुआत करें और फल का दान करें.

मीन राशि
मीन राशि वालों की सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नौकरी व बिजनेस करने वालों के काम में आज पूरे दिन रफ्तार रहेगी. साथ ही जॉब को लेकर संतुष्टि रहेगी और व्यापारिक विस्तार भी रहेगा. बस आपको सकारात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता हैं. वजह भ्रम में आकर अपनी काबिलियत और कार्य कुशलता को कम ना समझें. इस राशि के सिंगल जातकों को आज विवाह संबंधी प्रस्ताव भी सामने आ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.

आज का उपाय: सोमवार व्रत करें और प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें.

Source link

You May Have Missed