आज का पंचांग,9 अप्रैल: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, रवि योग,जानें मुहूर्त, भद्रा

आज का पंचांग,9 अप्रैल: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, रवि योग,जानें मुहूर्त, भद्रा

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 9 April 2026: आज वैशाख कृष्ण सप्तमी तिथि, मूल नक्षत्र, विष्टि करण, परिघ योग, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. आज दो शुभ योग में गुरुवार व्रत हैं. रवि योग सुबह में 06:02 बजे से लेकर सुबह 08:48 बजे तक है. रवि योग में सभी प्रकार से दोष मिटते हैं क्योंकि सूर्य का प्रभाव अधिक होता है. वहीं शिव योग शाम को 5 बजकर 58 मिनट से है. उससे पहले परिघ योग होगा, जिसमें आप शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति के उपाय कर सकते हैं. आज भद्रा सुबह में 06:02 ए एम से लेकर 08:12 ए एम तक है. इसका वास स्थान पाताल लोक है. जो गुरुवार का व्रत हैं, वे भगवान विष्णु की पूजा शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 06:02 ए एम से लेकर 07:38 ए एम के बीच कर लेना चाहिए.

आज भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें. उनको पीले फूल, पीला चंदन, धूप, दीप, चने के दाल, गुड़, तुलसी के पत्ते, गंगाजल आदि अर्पित करें. विष्णु सहस्रनाम और चालीसा का पाठ करें. फिर बेसन के लड्डू या बेसन के हलवा का भोग लगाएं. गुरुवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. उसके बाद दान करें. दान में केसर, पीले चावल, हल्दी, गुड़, चने की दाल, पीले रंग के वस्त्र, पीतल के बर्तन आदि का दान करें. इससे आपकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा. जल्द विवाह के योग बनेंगे, दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 9 अप्रैल 2026

आज की तिथि- सप्तमी – 09:19 पी एम तक, फिर अष्टमी
आज का नक्षत्र- मूल – 08:48 ए एम तक, उसके बाद पूर्वाषाढा
आज का करण- विष्टि – 08:12 ए एम तक, बव – 09:19 पी एम तक, फिर बालव
आज का योग- परिघ – 05:58 पी एम तक, फिर शिव
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:02 ए एम
सूर्यास्त- 06:43 पी एम
चन्द्रोदय- 01:28 ए एम, अप्रैल 10
चन्द्रास्त- 10:38 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:32 ए एम से 05:17 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:45 ए एम, अप्रैल 10
रवि योग: 06:02 ए एम से 08:48 ए एम

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:02 ए एम से 07:38 ए एम
चर-सामान्य: 10:48 ए एम से 12:23 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:23 पी एम से 01:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:08 पी एम से 06:43 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:43 पी एम से 08:08 पी एम
चर-सामान्य: 08:08 पी एम से 09:33 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:22 ए एम से 01:47 ए एम, अप्रैल 10
शुभ-उत्तम: 03:12 ए एम से 04:37 ए एम, अप्रैल 10
अमृत-सर्वोत्तम: 04:37 ए एम से 06:01 ए एम, अप्रैल 10

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:02 ए एम से 07:38 ए एम
गुलिक काल- 09:13 ए एम से 10:48 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:16 ए एम से 11:07 ए एम, 03:20 पी एम से 04:11 पी एम
राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
भद्रा- 06:02 ए एम से 08:12 ए एम
भद्रा का वास- पाताल लोक में
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

श्मशान में – 09:19 पी एम तक, फिर गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed