आज का पंचांग, 30 जनवरी 2026: शुक्र प्रदोष, 2 शुभ योग, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल

आज का पंचांग, 30 जनवरी 2026: शुक्र प्रदोष, 2 शुभ योग, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 January 2026: आज शुक्र प्रदोष व्रत है, इसके साथ शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का दिन है. जो लोग कल जया एकादशी का व्रत थे, वे सूर्योदय बाद पारण करके व्रत को पूरा करेंगे. पारण का समय सुबह 7:10 बजे से सुबह 9:20 बजे तक है. आज के पंचांग अनुसार, माघ शुक्ल द्वादशी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, बालव करण, वैधृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. जो लोग आज प्रदोष व्रत हैं, वे विधि विधान से शिव जी की पूजा शाम को करें और शुक्र प्रदोष व्रत कथा सुनें. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:59 बजे से लेकर रात 8:37 बजे तक है. पूजा का समापन शिव जी की आरती करें.

आज शुक्रवार व्रत के साथ लक्ष्मी पूजा का दिन है. शाम को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा कमल फूल, कमलगट्टा, धूप, दीप, अक्षत्, सिंदूर, फल आदि से करें. खीर, बताशे, सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. वैभव लक्ष्मी की व्रत कथा सुनें और श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. शुक्र दोष को दूर करने के लिए आज ओपल या हीरा धारण कर सकते हैं. आज के दिन आप सफेद वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, इत्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें. पंचांग से देखें आज के मुहूर्त और शुभ योग.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 जनवरी 2026

आज की तिथि- द्वादशी – 11:09 ए एम तक, फिर त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 03:27 ए एम, जनवरी 31 तक, उसके बाद पुनर्वसु
आज का करण- बालव – 11:09 ए एम तक, कौलव – 09:46 पी एम तक, फिर तैतिल
आज का योग- वैधृति – 04:58 पी एम तक, उसके बाद विष्कम्भ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:10 ए एम
सूर्यास्त- 05:59 पी एम
चन्द्रोदय- 03:06 पी एम
चन्द्रास्त- 05:54 ए एम, जनवरी 31

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:18 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:56 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:23 पी एम से 03:06 पी एम
अमृत काल: 06:18 पी एम से 07:46 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, जनवरी 31 से 01:01 ए एम, जनवरी 31
सर्वार्थ सिद्धि योग: 03:27 ए एम, जनवरी 31 से 07:10 ए एम, जनवरी 31
रवि योग: 03:27 ए एम, जनवरी 31 से 07:10 ए एम, जनवरी 31

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:10 ए एम से 08:31 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:31 ए एम से 09:52 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:52 ए एम से 11:13 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:35 पी एम से 01:56 पी एम
चर-सामान्य: 04:38 पी एम से 05:59 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:16 पी एम से 10:55 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:34 ए एम से 02:13 ए एम, जनवरी 31
अमृत-सर्वोत्तम: 02:13 ए एम से 03:52 ए एम, जनवरी 31
चर-सामान्य: 03:52 ए एम से 05:31 ए एम, जनवरी 31

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 11:13 ए एम से 12:35 पी एम
यमगण्ड- 03:17 पी एम से 04:38 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:20 ए एम से 10:03 ए एम, 12:56 पी एम से 01:39 पी एम
गुलिक काल- 08:31 ए एम से 09:52 ए एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

कैलाश पर – 11:09 ए एम तक, उसके बाद नन्दी पर.

Source link

Previous post

Hindu Death Rituals : अंतिम संस्कार में मटकी फोड़ना क्यों जरूरी है? जानिए इसके पीछे छिपे धार्मिक और ज्योतिषीय कारण

Next post

धनु राशि वाले जिससे करते हैं प्यार आज कर दें इजहार, बन सकता है काम, कर लें सूर्य भगवान का ये उपाय

You May Have Missed