आज का पंचांग, 25 जनवरी 2026: रथ सप्तमी, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रवि योग, पंचक, स्वर्ग की भद्रा, जानें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय

आज का पंचांग, 25 जनवरी 2026: रथ सप्तमी, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, रवि योग, पंचक, स्वर्ग की भद्रा, जानें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 January 2026: आज रथ सप्तमी, रविवार व्रत और सूर्यदेव की पूजा का दिन है. सप्तमी तिथि को रविवार होने से उस दिन रथ सप्तमी होती है, इसे भानु सप्तमी भी कहते हैं. इसमें सूर्य देव की पूजा करते हैं. पंचांग अनुसार, आज माघ शुक्ल सप्तमी तिथि, रेवती नक्षत्र, गर करण, सिद्ध योग, पश्चिम का दिशाशूल, मीन राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह से दोपहर तक और सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर से कल सुबह तक है. आज पंचक का समापन हो रहा है, वहीं रात में 11:10 पी एम से भद्रा लग रही है, इस भद्रा का वास स्वर्ग में है.

जो लोग रविवार व्रत और रथ सप्तमी व्रत हैं, सुबह में स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और पूजा करें. सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें. सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. रविवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. उसके बाद गेहूं, लाल रंग के फल और फूल, केसर, लाल चंदन, सोना, तांबा आदि दान करें. सूर्य देव से करियर में उन्नति की प्रार्थना करें. सूर्य देव की कृपा से आपके पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 जनवरी 2026

आज की तिथि- सप्तमी – 11:10 पी एम तक, उसके बाद अष्टमी
आज का नक्षत्र- रेवती – 01:35 पी एम तक, फिर अश्विनी
आज का करण- गर – 11:57 ए एम तक, वणिज – 11:10 पी एम तक, उसके बाद विष्टि
आज का योग- सिद्ध – 11:46 ए एम तक, फिर साध्य
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मीन – 01:35 पी एम तक, उसके बाद मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:13 ए एम
सूर्यास्त- 05:54 पी एम
चन्द्रोदय- 10:54 ए एम
चन्द्रास्त- 12:23 ए एम, जनवरी 26

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:19 ए एम
रवि योग: 07:13 ए एम से 01:35 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:55 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01:35 पी एम से 07:12 ए एम, जनवरी 26
विजय मुहूर्त: 02:20 पी एम से 03:03 पी एम
अमृत काल: 11:15 ए एम से 12:49 पी एम, 05:39 ए एम, जनवरी 26 से 07:11 ए एम, जनवरी 26
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जनवरी 26 से 01:00 ए एम, जनवरी 26

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 08:33 ए एम से 09:53 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:53 ए एम से 11:13 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:13 ए एम से 12:34 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:54 पी एम से 03:14 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:54 पी एम से 07:34 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:34 पी एम से 09:14 पी एम
चर-सामान्य: 09:14 पी एम से 10:54 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:13 ए एम से 03:53 ए एम, जनवरी 26
शुभ-उत्तम: 05:33 ए एम से 07:12 ए एम, जनवरी 26

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:34 पी एम से 01:54 पी एम
गुलिक काल- 03:14 पी एम से 04:34 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:29 पी एम से 05:12 पी एम
राहुकाल- 04:34 पी एम से 05:54 पी एम
पंचक- 07:13 ए एम से 01:35 पी एम
भद्रा- 11:10 पी एम से 07:12 ए एम, जनवरी 26
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

भोजन में – 11:10 पी एम तक, फिर श्मशान में.

Source link

Previous post

Last Roti Ritual: क्यों कहा गया है कि अंतिम रोटी इंसान के लिए नहीं होती, यह रहस्य जानकर आप भी बदल देंगे अपनी आदतें

Next post

East Facing House Vastu In Hindi: पूर्वमुखी घर क्यों माना जाता है सबसे शुभ? वास्तु के वो नियम जो 90% लोग नजरअंदाज कर देते हैं

You May Have Missed