आज का पंचांग, 21 मार्च 2026: मां चंद्रघंटा पूजा, गणगौर, मत्स्य जयंती, जानें मुहूर्त

आज का पंचांग, 21 मार्च 2026: मां चंद्रघंटा पूजा, गणगौर, मत्स्य जयंती, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 March 2026: आज चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि, अश्विनी नक्षत्र, तैतिल करण, इन्द्र योग, पूर्व का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. आज के दिन चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, जिसमें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से पाप मिटते हैं, शत्रुओं पर विजय, वैवाहिक जीवन में खुशहाली, यश-कीर्ति में वृद्धि, मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. 10 भुजाओं वाली मां चंद्रघंटा सिंह पर सवार रहती हैं. इस देवी के माथे पर घंटे के आकार का चंद्रमा है, इसलिए इनको चंद्रघंटा कहते हैं. इन्हें दूध से बनी सफेद मिठाई, खीर आदि का भोग लगाते हैं.

आज के दिन गणगौर पर्व है. यह पर्व राजस्थान और मध्यप्रदेश में मुख्य रूप से मनाया जाता है. इसमें माता पार्वती और शिव जी की पूजा करते हैं, उनकी कृपा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि को ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था, इस वजह से आज मत्स्य जयंती है. सत्ययुग में भगवान विष्णु का यह प्रथम अवतार था, जिसमें उन्होंने सृष्टि का जल प्रलय से बचाया था. मत्स्य जयंती का मुहूर्त दोपहर में 01:41 पी एम से शाम 04:07 पी एम तक है. आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दोष मिटते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 मार्च 2026

आज की तिथि- तृतीया – 11:56 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 12:37 ए एम, मार्च 22 तक, फिर भरणी
आज का करण- तैतिल – 01:14 पी एम तक, तैतिल – 01:14 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- इन्द्र – 07:01 पी एम तक, फिर वैधृति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:24 ए एम
सूर्यास्त- 06:33 पी एम
चन्द्रोदय- 07:35 ए एम
चन्द्रास्त- 09:06 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 ए एम से 05:37 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:04 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
अमृत काल: 05:58 पी एम से 07:27 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, मार्च 22 से 12:52 ए एम, मार्च 22
रवि योग: 12:37 ए एम, मार्च 22 से 06:23 ए एम, मार्च 22

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:55 ए एम से 09:26 ए एम
चर-सामान्य: 12:28 पी एम से 02:00 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:00 पी एम से 03:31 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:31 पी एम से 05:02 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:33 पी एम से 08:02 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:30 पी एम से 10:59 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:59 पी एम से 12:28 ए एम, मार्च 22
चर-सामान्य: 12:28 ए एम से 01:57 ए एम, मार्च 22
लाभ-उन्नति: 04:54 ए एम से 06:23 ए एम, मार्च 22

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:24 ए एम से 07:55 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:24 ए एम से 07:13 ए एम, 07:13 ए एम से 08:01 ए एम
राहुकाल- 09:26 ए एम से 10:57 ए एम
यमगण्ड- 02:00 पी एम से 03:31 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

सभा में – 11:56 पी एम तक, फिर क्रीड़ा में.

Source link

You May Have Missed