आज का पंचांग, 2 अप्रैल: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा, स्नान-दान, देखें मुहूर्त, अशुभ समय

आज का पंचांग, 2 अप्रैल: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा, स्नान-दान, देखें मुहूर्त, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 April 2026: आज हनुमान जयंती है. आज के दिन चैत्र पूर्णिमा का स्नान-दान, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि, हस्त नक्षत्र, बव करण, ध्रुव योग, दक्षिण का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. चैत्र पूर्णिमा को वीर हनुमान जी की जन्म हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि को हनुमान जयंती मनाते हैं. हनुमान जयंती पर व्रत रखकर विधि विधान से हनुमान जी की पूजा करते हैं. उनको लड्डू, गुड़, चने, फल, पान आदि का भोग लगाते हैं. हनुमान जी के आशीर्वाद से कार्य सफल होते हैं, संकट दूर होते हैं, भय का नाश होता है और शक्ति मिलती है.
आज चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है. सुबह में किसी पवित्र नदी या घर पर स्नान करें. उसके बाद पितरों के लिए तर्पण करें. अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र का दान करें. इससे पितर प्रसन्न होते हैं. चैत्र पूर्णिमा पर चंद्र दोष से मुक्ति के लिए चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, चांदी, मोती आदि का दान करें. गुरुवार व्रत में भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें. उनको हल्दी, पीले फूल, चंदन, चने की दाल, गुड़, केला आदि अर्पित करें. विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. इससे कुंडली का गुरु दोष दूर होगा. विवाह का योग बनेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 अप्रैल 2026

आज की तिथि- पूर्णिमा – 07:41 ए एम तक, उसके बाद वैशाख कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- हस्त – 05:38 पी एम तक, फिर चित्रा
आज का करण- बव – 07:41 ए एम तक, बालव – 08:08 पी एम तक, उसके बाद कौलव
आज का योग- ध्रुव- 02:20 पी एम तक, फिर व्याघात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:10 ए एम
सूर्यास्त- 06:39 पी एम
चन्द्रोदय- 07:07 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:24 ए एम
अमृत काल: 11:18 ए एम से 12:59 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, अप्रैल 03 से 12:47 ए एम, अप्रैल 03

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:10 ए एम से 07:44 ए एम
चर-सामान्य: 10:51 ए एम से 12:25 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:25 पी एम से 01:59 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:06 पी एम से 06:39 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:39 पी एम से 08:06 पी एम
चर-सामान्य: 08:06 पी एम से 09:32 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:24 ए एम से 01:51 ए एम, अप्रैल 03
शुभ-उत्तम: 03:17 ए एम से 04:43 ए एम, अप्रैल 03
अमृत-सर्वोत्तम: 04:43 ए एम से 06:09 ए एम, अप्रैल 03

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:10 ए एम से 07:44 ए एम
गुलिक काल- 09:18 ए एम से 10:51 ए एम
राहुकाल- 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
दुर्मुहूर्त- 10:20 ए एम से 11:10 ए एम, 03:20 पी एम से 04:10 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

श्मशान में – 07:41 ए एम तक, फिर गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed