आज का पंचांग, 19 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, कलश स्थापना मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग

आज का पंचांग, 19 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, कलश स्थापना मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग

होमताजा खबरधर्म

आज का पंचांग: चैत्र नवरात्रि, कलश स्थापना मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग,राहुकाल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है. कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 6:52 बजे से है. आज से हिन्दू नववर्ष का भी प्रारंभ हुआ है. आज राज पंचक, सर्वार्थ सिद्धि योग, चैत्र अमावस्या और गुरुवार व्रत भी है. आज चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, नाग करण, शुक्ल योग, दक्षिण का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. पंचांग से जानें आज के शुभ मुहूर्त.

Zoom

आज का पंचांग, 19 मार्च 2026: चैत्र नवरात्रि, कलश स्थापना मुहूर्त.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 March 2026: आज चैत्र अमावस्या का स्नान और दान है. 06:52 ए एम के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो रही है, इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ है. आज से विक्रम सम्वत 2083 शुरू हुआ है. इस बार हिन्दू नववर्ष में अधिकमास जुड़ने की वजह से यह साल 13 महीने का है. हिन्दू नववर्ष के पहले दिन नया ध्वज लगाते हैं और कलश स्थापना करके मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करते हैं. आज सुबह में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 6:52 बजे से लेकर 7:43 बजे तक है, वहीं दोपहर में शुभ समय 12:05 पी एम से 12:53 पी एम तक है. इसमें भी घटस्थापना कर सकते हैं. लेकिन सुबह का समय कलश स्थापना के लिए उत्तम मानते हैं. चैत्र नवरात्रि में व्रत और पूजा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

आज के पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण अमावस्या तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, नाग करण, शुक्ल योग, दक्षिण का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. पूरे दिन राज पंचक लगा है, वहीं प्रतिपदा तिथि में सर्वार्थ सिद्धि योग कल 04:05 ए एम से लेकर 06:25 ए एम तक है. आज चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का शुभ संयोग भी बना है. भगवान विष्णु की पूजा पंचामृत, पीले फूल, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप आदि से करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. विष्णु कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय होगा, कुंडली का गुरु दोष दूर होता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा करते हैं. (Photo: AI)
  1. आज की तिथि- अमावस्या – 06:52 ए एम तक, उसके बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा प्रारंभ
  2. आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 04:05 ए एम, मार्च 20 तक, उसके बाद रेवती
  3. आज का करण- नाग – 06:52 ए एम तक, किंस्तुघ्न – 05:55 पी एम तक, बव – 04:52 ए एम, मार्च 20 तक, फिर बालव
  4. आज का योग- शुक्ल – 01:17 ए एम, मार्च 20 तक, फिर ब्रह्म
  5. आज का पक्ष- कृष्ण
  6. आज का दिन- गुरुवार
  7. चंद्र राशि- मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:26 ए एम
सूर्यास्त- 06:32 पी एम
चन्द्रोदय- 06:28 ए एम
चन्द्रास्त- 06:54 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 ए एम से 05:39 ए एम
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:05 पी एम से 12:53 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:18 पी एम
  • अमृत काल: 11:32 पी एम से 01:03 ए एम, मार्च 20
  • निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, मार्च 20 से 12:52 ए एम, मार्च 20
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 04:05 ए एम, मार्च 20 से 06:25 ए एम, मार्च 20
  • राज पंचक: पूरे दिन

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:26 ए एम से 07:57 ए एम
चर-सामान्य: 10:58 ए एम से 12:29 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:29 पी एम से 02:00 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:00 पी एम से 03:30 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:01 पी एम से 06:32 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:32 पी एम से 08:01 पी एम
चर-सामान्य: 08:01 पी एम से 09:30 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:28 ए एम से 01:58 ए एम, मार्च 20
शुभ-उत्तम: 03:27 ए एम से 04:56 ए एम, मार्च 20
अमृत-सर्वोत्तम: 04:56 ए एम से 06:25 ए एम, मार्च 20

आज के अशुभ समय

  1. यमगण्ड- 06:26 ए एम से 07:57 ए एम
  2. गुलिक काल- 09:28 ए एम से 10:58 ए एम
  3. दुर्मुहूर्त- 10:28 ए एम से 11:17 ए एम, 03:18 पी एम से 04:07 पी एम
  4. राहुकाल- 02:00 पी एम से 03:30 पी एम
  5. दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

गौरी के साथ – 06:52 ए एम तक, श्मशान में – 04:52 ए एम, मार्च 20 तक, फिर गौरी के साथ.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed