आज का पंचांग, 18 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, शिव योग, पूरे दिन अग्नि पंचक, जानें मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 February 2026: आज से फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हुआ है. आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा का दिन है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा तिथि, शतभिषा नक्षत्र, बव करण, शिव योग, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज के दिन जो लोग बुधवार व्रत हैं, वे विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करें. उनको गेंदे के फूल, माला, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, दूर्वा, मोदक आदि अर्पित करें. तुलसी का पत्ता न चढ़ाएं. पंचामृत, फल, शहद, मिठाई का भोग लगाएं. बुधवार व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. गणपति बप्पा के आशीर्वाद से आपके कार्य सफल होंगे और जीवन में शुभता आएगी.
आज के पूरे दिन अग्नि पंचक है. इसमें अपको आग से सावधानी बरतनी है. यह अगले 4 दिन तक रहेगा. आज शिव योग पूजा, जप, तप आदि के लिए शुभ फलदायी होता है. कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए बुधवार व्रत रखकर गणेश पूजा करते हैं. इसके अलावा आप बुध के बीज मंत्र का जाप करें. हरे रंग के वस्त्र, हरे फल, गाय को हरा चारा, कांसे के बर्तन आदि का दान करें. बुध के मजबूत होने से वाणी, करियर, बुद्धि आदि में बढ़ोत्तरी होगी. पंचांग से देखें आज के मुहूर्त, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 फरवरी 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – 04:57 पी एम तक, फिर द्वितीया
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 09:16 पी एम तक, उसके बाद पूर्व भाद्रपद
आज का करण- बव – 04:57 पी एम तक, बालव – 04:31 ए एम, फरवरी 19 तक, उसके बाद कौलव
आज का योग- शिव – 10:45 पी एम तक, फिर सिद्ध
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कुंभ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:57 ए एम
सूर्यास्त- 06:13 पी एम
चन्द्रोदय- 07:23 ए एम
चन्द्रास्त- 07:10 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 05:15 ए एम से 06:06 ए एम
अमृत काल: 02:04 पी एम से 03:40 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:13 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 19 से 01:00 ए एम, फरवरी 19
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:57 ए एम से 08:22 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:22 ए एम से 09:46 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:11 ए एम से 12:35 पी एम
चर-सामान्य: 03:24 पी एम से 04:49 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:49 पी एम से 06:13 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:49 पी एम से 09:24 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:24 पी एम से 10:59 पी एम
चर-सामान्य: 10:59 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 19
लाभ-उन्नति: 03:45 ए एम से 05:21 ए एम, फरवरी 19
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 08:22 ए एम से 09:46 ए एम
गुलिक काल- 11:11 ए एम से 12:35 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
राहुकाल- 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
अग्नि पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
श्मशान में – 04:57 पी एम तक, फिर गौरी के साथ.


