आज का पंचांग, 17 जनवरी 2026: माघ चतुर्दशी तिथि, शनिवार व्रत, व्याघात योग, शनिदेव पूजा से मिटेंगे कष्ट! देखें मुहूर्त, भद्रा, अशुभ समय

आज का पंचांग, 17 जनवरी 2026: माघ चतुर्दशी तिथि, शनिवार व्रत, व्याघात योग, शनिदेव पूजा से मिटेंगे कष्ट! देखें मुहूर्त, भद्रा, अशुभ समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 January 2026: आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, मूल नक्षत्र, विष्टि करण, व्याघात योग, पूर्व का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. आज बना व्याघात योग एक अशुभ योग हैं, इसमें कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए. यदि शुभ काम करते हैं तो उसमें कई रुकावटें आ सकती हैं और किसी की मदद करेंगे तो आपका ही नुकसान हो सकता है. व्याघात योग में आप कोई बड़े फैसले न करें. य​ह योग प्रात:काल से लेकर रात 09:18 बजे तक है. राहुकाल का समय सुबह 09:53 बजे से शुरू हो रहा है. राहुकाल में कोई शुभ काम न करें. भद्रा सुबह में 07:15 ए एम से है.

आज के दिन शनिदेव की पूजा करके आप कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं. शनि मंदिर जाकर शनिदेव को तेल अर्पित करें. काले तिल, फूल, धूप, दीप आदि से पूजा करें. शनि चालीसा का पाठ करें और शनिवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद शनिदेव की आरती करें. साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है तो आपको छाया दान करना चाहिए. कटोरे या प्लेट में सरसों या तिल का तेल भर लें. उसमें अपने चेहरे को देखें. फिर उसे किसी गरीब या जरूरतमंद को दान कर दें. शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से भी शनि के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है. आइए पंचांग से जानते हैं आज के मुहूर्त, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 जनवरी 2026

आज की तिथि- चतुर्दशी – 12:03 ए एम, जनवरी 18 तक, फिर अमावस्या
आज का नक्षत्र- मूल – 08:12 ए एम तक, उसके बाद पूर्वाषाढा
आज का करण- विष्टि – 11:15 ए एम तक, शकुनि – 12:03 ए एम, जनवरी 18 तक, फिर चतुष्पाद
आज का योग- व्याघात – 09:18 पी एम तक, उसके बाद हर्षण
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:48 पी एम
चन्द्रोदय- 06:59 ए एम, जनवरी 18
चन्द्रास्त- 04:21 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:27 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:17 पी एम से 02:59 पी एम
अमृत काल: 05:01 ए एम, जनवरी 18 से 06:45 ए एम, जनवरी 18
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, जनवरी 18 से 12:58 ए एम, जनवरी 18

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:34 ए एम से 09:53 ए एम
चर-सामान्य: 12:31 पी एम से 01:50 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:50 पी एम से 03:10 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:10 पी एम से 04:29 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:48 पी एम से 07:29 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:10 पी एम से 10:50 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:50 पी एम से 12:31 ए एम, जनवरी 18
चर-सामान्य: 12:31 ए एम से 02:12 ए एम, जनवरी 18
लाभ-उन्नति: 05:34 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 18

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 07:15 ए एम से 08:34 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:15 ए एम से 07:57 ए एम, 07:57 ए एम से 08:39 ए एम
राहुकाल- 09:53 ए एम से 11:12 ए एम
यमगण्ड- 01:50 पी एम से 03:10 पी एम
भद्रा- 07:15 ए एम से 11:15 ए एम
भद्रा का वास- पाताल लोक
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 12:03 ए एम, जनवरी 18 तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

Previous post

Premanand Ji Maharaj: कमजोर शरीर, कठोर दिनचर्या और आधी रोटी, फिर भी वृंदावन से बाहर क्यों नहीं जाते प्रेमानंद महाराज?

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: मेष वालों के लिए प्रेम राशिफल सकारात्मक, वृष का लव के मामले में भाग्य देगा साथ, इन 3 जातकों का होगा ब्रेकअप, पढ़ें लव राशिफल

You May Have Missed