आज का पंचांग, 16 फरवरी 2026: सोमवार व्रत, शिव पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, देखें दिनभर के मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, अशुभ समय
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 February 2026: आज सोमवार व्रत और शिव पूजा है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. जो सुबह में 06:59 ए एम से लेकर रात तक है. पंचांग अनुसार, आज के दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, शकुनि करण, वरीयान् योग, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त में सोमवार व्रत का संकल्प करके शिव जी की विधि विधान से पूजा करें. बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, शहद, चंदन, धूप, दीप, फूल, फल आदि अर्पित करें. शिव चालीसा का पाठ करें और सोमवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद शिव जी की आरती करें. रात्रि जागरण के बाद अगले दिन सुबह में पारण करके व्रत को पूरा करें. सोमवार व्रत और शिव पूजा से जल्द विवाह के योग बनते हैं, मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है, शिव कृपा से शुभ मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या चंद्र द्रोष है, वे लोग आज भगवान शिव की पूजा करेंगे, उनको लाभ होगा. आज के दिन चावल, दूध, दही, चीनी, सफेद रंग के कपड़े, चांदी, मोती आदि का दान करना चाहिए. इससे भी लाभ होता है. सफेद चंदन या सफेद रंग के कपड़े पहनें. मोती या चांदी के आभूषण पहनने से भी चंद्रमा मजबूत होता है. चंद्रमा के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख और शांति आती है. भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं. आइए पंचांग से जानते हैं दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 फरवरी 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 05:34 पी एम तक, फिर अमावस्या
आज का नक्षत्र- श्रवण – 08:47 पी एम तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- शकुनि – 05:34 पी एम तक, चतुष्पाद – 05:36 ए एम, फरवरी 17 तक, फिर नाग
आज का योग- वरीयान् – 01:50 ए एम, फरवरी 17 तक, उसके बाद परिघ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मकर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:59 ए एम
सूर्यास्त- 06:12 पी एम
चन्द्रोदय- 06:50 ए एम, फरवरी 17
चन्द्रास्त- 05:09 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 05:16 ए एम से 06:08 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:59 ए एम से 08:47 पी एम
अमृत काल: 09:58 ए एम से 11:38 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:12 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 17 से 01:00 ए एम, फरवरी 17
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 06:59 ए एम से 08:23 ए एम
शुभ-उत्तम: 09:47 ए एम से 11:11 ए एम
चर-सामान्य: 01:59 पी एम से 03:24 पी एम
लाभ-उन्नति: 03:24 पी एम से 04:48 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 04:48 पी एम से 06:12 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:12 पी एम से 07:48 पी एम
लाभ-उन्नति: 10:59 पी एम से 12:35 ए एम, फरवरी 17
शुभ-उत्तम: 02:11 ए एम से 03:46 ए एम, फरवरी 17
अमृत-सर्वोत्तम: 03:46 ए एम से 05:22 ए एम, फरवरी 17
चर-सामान्य: 05:22 ए एम से 06:58 ए एम, फरवरी 17
आज के अशुभ समय
राहुकाल- 08:23 ए एम से 09:47 ए एम
यमगण्ड- 11:11 ए एम से 12:35 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:58 पी एम से 01:43 पी एम, 03:12 पी एम से 03:57 पी एम
गुलिक काल- 01:59 पी एम से 03:24 पी एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
श्मशान में – 05:34 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.


