आज का पंचांग, 14 मार्च 2025: आज है रंगों की होली और पहला चंद्र ग्रहण, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

आज का पंचांग, 14 मार्च 2025: आज है रंगों की होली और पहला चंद्र ग्रहण, जानें शुभ-अशुभ समय एवं राहुकाल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang, 14 March 2025: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शूल योग और कन्या राशि का चंद्रमा है. शुक्रवार को व्रत रखकर पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है. शु…और पढ़ें

आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त 14 मार्च

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 14 March 2025): आज 14 मार्च दिन शुक्रवार है. आज फाल्गुन माह (Phalguna Month) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. ऐसे में रंगवाली होली (Holi 2022) आज मनाई जा रही है. होलिका दहन की अगली सुबह रंगों की होली खेली जाती है. होली के दिन ​लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं, उपहार देते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं और बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं. कहा जाता है कि होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग अपने मनमुटावों को भुलाकर गले मिलते हैं. होली का त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है. इस दिन माता लक्ष्मी और हनुमानजी की पूजा करने का भी विधान है. हनुमान जी की पूजा करने से कष्ट एवं संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. आप सभी को होली की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं.

आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी, मां दुर्गा और शीतला माता की पूजा की जाती है. होली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करके आप धन, वैभव एवं ऐश्वर्य में वृद्धि कर सकते हैं. माता लक्ष्मी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. जिन पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उसके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है. वह सुख एवं समृद्धि से परिपूर्ण होता है. वैसे भी शुक्रवार शुक्र ग्रह से भी संबंधित है, जो भौतिक सुख, संपदा, विलासितापूर्ण जीवन का कारक ग्रह है. आज के दिन सफेद वस्त्र, दूध, दही, शक्कर, इत्र, सफेद चंदन आदि का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज का पंचांग, 14 मार्च 2025
आज की तिथि- पूर्णिमा – 12:23 पी एम तक फिर प्रतिपदा तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी
आज का करण- बव – 12:23 पी एम तक
आज का योग- शूल – 01:24 पी एम तक, गण्ड
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:33 ए एम
सूर्यास्त- 06:30 पी एम
चन्द्रोदय- 06:39 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ मुहूर्त और शुभ योग 14 मार्च 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:56 ए एम से 05:44 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:07 पी एम से 12:55 पी एम
अमृत काल: 12:56 ए एम से 02:42 ए एम, मार्च 15
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:19 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त 14 मार्च 2025
दुष्टमुहूर्त: 08:55 ए एम से 09:43 ए एम
कुलिक: 08:55 से 09:43 तक
कंटक: 01:32 पी एम से 02:30 पी एम तक
राहु काल: 11:02 ए एम से 12:31 पी एम
कालवेला/अर्द्धयाम: 03:14 से 04:05 पी एम तक
यमघण्ट: 04:53 से 05:41 पी एम
यमगण्ड: 03:30 पी एम से 05:00 पी एम
गुलिक काल: 08:02 ए एम से 09:32 ए एम
दिशाशूल- पश्चिम

homedharm

आज का पंचांग: आज है रंगों की होली और पहला चंद्र ग्रहण, जानें शुभ-अशुभ समय

Source link

Previous post

Chandra Grahan 2025: किस राशि में लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण? कब से कब तक रहेगा सूतक काल? किन राशियों के लिए फायदेमंद?

Next post

आज बन रहा अद्भुत संयोग, वृषभ राशि के जीवन में आएगी बहार, करें यह उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता

You May Have Missed