आज का पंचांग, 11 अप्रैल: 3 शुभ योग, शनिवार व्रत, साढ़ेसाती उपाय, जानें मुहूर्त, राहुकाल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 April 2026: आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण नवमी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, तैतिल करण, सिद्ध योग, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज 3 शुभ योग हैं. पहला सिद्ध योग, दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग और तीसरा साध्य योग है. ये तीनों ही शुभ फलदायी हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 01:39 पी एम से लेकर कल सुबह तक है. इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं. कोई शुभ या नया काम करना है, तो यह योग उत्तम रहेगा.
आज शनिवार व्रत है. इसमें न्याय के देवता शनिदेव की पूजा करते हैं. शनिदेव को तेल, काले तिल, नीले फूल, काले या नीले वस्त्र, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित करें. काले तिल के लड्डू और काला गुलाब जामुन का भोग लगाएं. इसके बाद शनि चालीसा, शनि रक्षा स्तोत्र पढ़ें और शनिवार व्रत कथा सुनें. उसके बाद सरसों के तेल वाले दीपक से शनिदेव की आरती करें. शमी के पेड़ की पूजा करके उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, कंबल, जूते, चप्पल, अन्न आदि का दान करें. इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होगा.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 अप्रैल 2026
आज की तिथि- नवमी – 12:37 ए एम, अप्रैल 12 तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 01:39 पी एम तक, उसके बाद श्रवण
आज का करण- तैतिल – 12:01 पी एम तक, गर – 12:37 ए एम, अप्रैल 12 तक, फिर वणिज
आज का योग- सिद्ध – 06:39 पी एम तक, उसके बाद साध्य
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मकर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:00 ए एम
सूर्यास्त- 06:45 पी एम
चन्द्रोदय- 02:47 ए एम, अप्रैल 12
चन्द्रास्त- 12:34 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:30 ए एम से 05:15 ए एम
अमृत काल: 06:40 ए एम से 08:25 ए एम, 04:09 ए एम, अप्रैल 12 से 05:51 ए एम, अप्रैल 12
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:45 ए एम, अप्रैल 11
सर्वार्थ सिद्धि योग: 01:39 पी एम से 05:59 ए एम, अप्रैल 12
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:36 ए एम से 09:11 ए एम
चर-सामान्य: 12:22 पी एम से 01:58 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:33 पी एम से 05:09 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 06:45 पी एम से 08:09 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:33 पी एम से 10:57 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:57 पी एम से 12:22 ए एम, अप्रैल 12
चर-सामान्य: 12:22 ए एम से 01:46 ए एम, अप्रैल 12
लाभ-उन्नति: 04:35 ए एम से 05:59 ए एम, अप्रैल 12
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 06:00 ए एम से 07:36 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:00 ए एम से 06:51 ए एम, 06:51 ए एम से 07:42 ए एम
आडल योग- 07:10 ए एम से 03:23 पी एम
राहुकाल- 09:11 ए एम से 10:47 ए एम
यमगण्ड- 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
सभा में – 12:37 ए एम, अप्रैल 12 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.


