आज का पंचांग: वरूथिनी एकादशी व्रत आज, शिव और विष्णुजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें

आज का पंचांग: वरूथिनी एकादशी व्रत आज, शिव और विष्णुजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 April 2026: आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि दिन सोमवार है. साथ ही आज सोमवार व्रत के साथ वरूथिनी एकादशी का व्रत भी किया जाएगा. आज वैशाख कृष्ण एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, बव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा कुंभ राशि में तो सूर्य मीन राशि में रहने वाले हैं. आज पूर्व का दिशाशूल है. वरूथिनी एकादशी और भगवान शिव की पूजा दोनों का संयोजन शास्त्रों में अत्यंत पुण्यदायी और कर्म-नाशक माना गया है. सोमवार व्रत और वरूथिनी एकादशी दोनों ही व्रत व्यक्ति को संयम, अनुशासन और भक्ति का मार्ग सिखाते हैं. सोमवार व्रत शिव जी को समर्पित होता है और वरूथिनी एकादशी विष्णु जी को. दोनों व्रत एक साथ करने से श्रद्धालु को दोहरा पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

सोमवार व्रत और वरूथिनी एकादशी की संयुक्त पूजा को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. जब भगवान भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की आराधना एक साथ की जाती है, तो इसका आध्यात्मिक प्रभाव और भी अधिक बढ़ जाता है. सोमवार व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व रहता है. आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्रत का संकल्प लें और सफेद वस्त्र पहनकर पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग की पूजा अर्चना करें. शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर आदि से अभिषेक करें और फिर 21 बेल पत्र, आक के फूल, चंदन, रोली, मोली, फल, फूल अर्पित करें. इसके बाद धूप और दीपक से शिव आरती करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने का महत्व है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 अप्रैल 2026
आज की तिथि- एकादशी – 01:08 ए एम, 14 अप्रैल तक, फिर द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 04:03 पी एम तक, शतभिषा नक्षत्र
आज का करण- बव – 01:18 पी एम तक, बालव – 01:08 ए एम, 14 अप्रैल तक
आज का योग- शुभ योग – 05:17 पी एम तक, शुक्ल योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कुंभ राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:58 ए एम
सूर्यास्त- 06:46 पी एम
चन्द्रोदय- 03:53 ए एम, 14 अप्रैल
चन्द्रास्त- 02:33 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 13 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:28 ए एम से 05:13 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:44 पी एम से 07:07 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:44 ए एम, 14 अप्रैल

शिववास: कैलाश पर – 01:08 ए एम, 14 अप्रैल तक, फिर नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 13 अप्रैल 2026
राहुकाल: 07:34 ए एम से 09:10 ए एम
यमगण्ड: 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
गुलिक काल: 01:58 पी एम से 03:34 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:47 पी एम से 01:39 पी एम
वर्ज्य: 11:16 पी एम से 12:52 ए एम, 14 अप्रैल
पंचक: पूरे दिन
दिशाशूल: पूर्व

Source link

You May Have Missed