आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, गंगा दशहरा के साथ नौतपा का पहला दिन, पंचांग से जानें शुभ व अ
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 25 May 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दिन सोमवार है. आज सोमवार व्रत के साथ गंगा दशहरा का पर्व भी मनाया जाएगा और आज से नौतपा का पहला दिन शुरू होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल दशमी उपरांत एकादशी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, तैतिल करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाने का विधान है. इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा का खास महत्व माना जाता है. खास बात यह है कि सोमवार को पूरे दिन रवि योग बना हुआ है और अभिजीत मुहूर्त भी उपलब्ध है. ब्रह्मपुराण के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में स्वर्ग लोक से देवी गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था. इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है, इसी कारण इसे गंगा दशहरा कहा जाता है. इस वर्ष गंगा दशहरा पुरुषोत्तम मास में पड़ रहा है, जो और भी विशेष है. गंगा दशहरा को लेकर मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने, गंगाजल से स्नान करने या घर पर देवी गंगा की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.
सोमवार व्रत, गंगा दशहरा के साथ आज नौतपा का पहला दिन भी है. ज्योतिष और पंचांग के अनुसार यह समय सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ शुरू होता है और अगले नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है. इस बार नौतपा का पहला दिन अधिकमास के ज्येष्ठ सोमवार व्रत के साथ पड़ने से इसका धार्मिक महत्व और बढ़ गया है. श्रद्धालु आज भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और आरोग्य की कामना कर रहे हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार आज ज्येष्ठ सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पास के लिए शिवालय में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, चंदन, धतूरा और अक्षत अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करते रहें. इसके बाद भोग लगाएं और घी का दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें. रुद्राक्ष की माला से शिव मंत्रों का जप करें. सुबह के साथ ही प्रदोष काल में भी शिव पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ सोमवार व्रत रखने और शिव पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से मानसिक तनाव कम होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 25 मई 2026
आज की तिथि- दशमी – 05:10 ए एम, 26 मई तक, फिर एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 04:08 ए एम, 26 मई तक, हस्त नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 04:46 पी एम तक, गर – 05:10 ए एम, 26 मई तक
आज का योग- वज्र – 03:15 ए एम, 26 मई तक, सिद्धि योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:26 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 02:00 पी एम
चन्द्रास्त- 02:03 ए एम, 26 मई
आज के शुभ योग और मुहूर्त 25 मई 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:45 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:31 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:09 पी एम से 07:30 पी एम
अमृत काल: 08:33 पी एम से 10:14 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:39 ए एम, 26 मई
रवि योग: पूरे दिन
शिववास: सभा में – 05:10 ए एम, 26 मई तक, फिर क्रीड़ा में
आज के अशुभ मुहूर्त 25 मई 2026
राहुकाल: 07:09 ए एम से 08:52 ए एम
यमगण्ड: 10:35 ए एम से 12:18 पी एम
गुलिक काल: 02:01 पी एम से 03:44 पी एम
वर्ज्य: 10:26 ए एम से 12:07 पी एम
आडल योग: 03:44 पी एम से 04:08 ए एम, 26 मई
विडाल योग: 05:26 ए एम से 03:44 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:46 पी एम से 01:41 पी एम
दिशाशूल: पूर्व


