आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत, भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा से हर कष्ट होगा दूर, पंचांग
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 April 2026: आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी उपारंत पंचमी तिथि दिन सोमवार है. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस दिन श्रद्धालु विशेष रूप से शिव पूजा और व्रत रखते हैं, जिसे अत्यंत फलदायी बताया गया है. पंचांग अनुसार, आज चैत्र कृष्ण चतुर्थी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, बालव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा वृश्चिक राशि में तो सूर्य मीन राशि में रहने वाले हैं. मान्यता है कि सोमवार को विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सोमवार व्रत का विशेष महत्व अविवाहित युवतियों के लिए बताया गया है. कहा जाता है कि जो कन्याएं इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करती हैं, उन्हें मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं.
सोमवार व्रत मुख्य रूप से देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है, जो मन का कारक ग्रह है. ऐसे में इस दिन व्रत रखने और शिव पूजा करने से मानसिक तनाव कम होता है और भावनात्मक संतुलन बना रहता है. साथ ही कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहती है. सोमवार के व्रत में प्रातःकाल स्नान के बाद शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित की जाती है. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप विशेष फलदायी माना जाता है. दिनभर उपवास रखने के बाद प्रदोष काल में पूजा करने के बाद फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है. आध्यात्मिक दृष्टि से यह व्रत व्यक्ति के मन और आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम भी है. उपवास के दौरान संयम और अनुशासन का पालन करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है. साथ ही, यह व्यक्ति को नकारात्मक विचारों से दूर रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 6 अप्रैल 2026
आज की तिथि- चतुर्थी – 02:10 पी एम तक, फिर पंचमी तिथि
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 02:57 ए एम, 7 अप्रैल तक, ज्येष्ठा नक्षत्र
आज का करण- बालव – 02:10 पी एम तक, कौलव – 03:21 ए एम, 7 अप्रैल तक
आज का योग- सिद्धि – 03:25 पी एम तक, व्यतीपात योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- वृश्चिक राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:06 ए एम
सूर्यास्त- 06:42 पी एम
चन्द्रोदय- 10:55 पी एम
चन्द्रास्त- 08:12 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 6 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:34 ए एम से 05:20 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:40 पी एम से 07:03 पी एम
अमृत काल: 03:19 पी एम से 05:07 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:00 ए एम से 12:46 ए एम, 7 अप्रैल
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:06 ए एम से 02:57 ए एम, 7 अप्रैल
शिववास: कैलाश पर – 02:10 पी एम तक, फिर नंदी पर
आज के अशुभ मुहूर्त 6 अप्रैल 2026
राहुकाल: 07:40 ए एम से 09:15 ए एम
यमगण्ड: 10:49 ए एम से 12:24 पी एम
गुलिक काल: 01:58 पी एम से 03:33 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:49 पी एम से 01:39 पी एम
गण्ड मूल: 02:57 ए एम से 06:05 ए एम, 7 अप्रैल
विंछुड़ो: पूरे दिन
दिशाशूल: पूर्व


