आज कर्क राशि के जातकों पर बरसेगी शिव-चंद्र की कृपा, पुराने रुके काम बनेंगे, मिलेगा बड़ा फायदा
Today Cancer Horoscope 19 February (आज का कर्क राशिफल): कर्क राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सामाजिक मेल-मिलाप और खुशी बढ़ाने वाली मानी जाती है. चंद्रमा की अनुकूल स्थिति के कारण दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और कामों में उत्साह बना रहेगा. कई लोगों को पुराने तनाव से राहत मिल सकती है और परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा.
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार शाम तक किसी मित्र, रिश्तेदार या सहकर्मी की ओर से पार्टी या गेट-टुगेदर का निमंत्रण मिलने के योग हैं. लंबे समय बाद अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन हल्का होगा. कुल मिलाकर आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सकारात्मक, आनंददायक और नई ऊर्जा देने वाला रहने की संभावना है.
कर्क राशिफल: लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के आज प्रेम संबंधों के लिए दिन सकारात्मक है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. पार्टनर से खुलकर बातचीत करें, मन की बात कहने से रिश्ते में मजबूती आएगी. अविवाहित जातकों के लिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर खास रिश्ता बन सकता है. शाम का समय रोमांटिक रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या साथ समय बिताने का प्लान बन सकता है.
कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा. ऑफिस पर पिछले दिनों का दबाव कम होगा और अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. किसी पुराने प्रोजेक्ट में अटकी हुई फाइल आगे बढ़ सकती है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. और व्यवसायियों के लिए आज नए संपर्क बनने का दिन है. मार्केटिंग, सेल्स, होटल, खान-पान, कपड़ा या ऑनलाइन कारोबार करने वालों को विशेष लाभ के संकेत हैं. छोटी-सी डील भी आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकती है. धन आगमन के योग बन रहे हैं, हालांकि खर्च भी साथ-साथ रह सकता है.
कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और जो विषय कठिन लग रहे थे, उनमें समझ बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नई रणनीति बनाने से लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ समूह अध्ययन फायदेमंद रहेगा, लेकिन मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना जरूरी है, वरना ध्यान भटक सकता है.
कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और व्यस्तता दोनों लेकर आएगा. घर में मेहमान आने या बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस पर प्रशंसा मिल सकती है. गृहिणियां घर की साज-सज्जा या खरीदारी में रुचि लेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल दक्षिण दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज गौ सेवा करना फलदाई रहेगा, आज गौशाला में गुप्त दान करें. साथ ही भगवान शिव या चंद्रदेव को कच्चा दूध और जल अर्पित करें. शाम को चावल या दूध से बनी खीर का दान करें या किसी जरूरतमंद को सफेद वस्त्र दें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी.


