अभी बंधी हुई है कलाई पर राखी तो न करें उतारने की जल्दबाजी, ये 3 दिन हैं बेहद शुभ, जानें इस रक्षासूत्र का क्या करें
कलाई से राखी कब उतारनी चाहिए?
कल यानी 9 अगस्त को राखी मनाने के बाद आपने राखी तुरंत उतार दी थी तो ऐसा करना शुभ नहीं होता है. यदि अब तक कलाई पर राखी बंधी हुई है तो ये अच्छी बात हैं, क्योंकि राखी खोलने के लिए भी कुछ शुभ दिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बताए गए हैं. आप चाहते हैं राखी उतराना, लेकिन सही दिन का पता नहीं है तो यहां जानें…
सावन समाप्त हो चुका है और भाद्रपद की पूर्णिमा (श्राद्ध पूर्णिमा) जो पितृ पक्ष से एक दिन पहले पड़ती है. पितृ पक्ष शुरू होने तक आप राखी बांधे रहते हैं तो राखी अशुद्ध हो जाती है. बेहतर है कि आप पितृ पक्ष शुरू होने से पहले राखी खोल दें. इसे खोलने के बाद कूड़े-कचरे की ढेर में न डालें. आप कहीं घर में किसी बॉक्स में रख सकते हैं. नदी में डाल सकते हैं. आप इसे किसी वृक्ष पर भी बांध सकते हैं.
-राखी को एक रक्षासूत्र कहते हैं, जो सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि ये बहन के प्यार और भाई के वचन का प्रतीक भी होती है. यदि आपने इसे तुरंत उतार दिया है तो ये शुभ नहीं होता.
– आप गणेश चतुर्थी के दिन भी राखी को कलाई से उतार सकते हैं. इस दिन भगवान गणेश आपके सभी कष्ट, विघ्नों, बाधाओं को दूर करते हैं, इसलिए ये दिन भी शुभ है राखी उतारने के लिए.
– आप राखी जन्माष्टमी के दिन भी उतार सकते हैं. जन्माष्टमी इस बार 15 या 16 अगस्त को सेलिब्रेट की जाएगी. ऐसे में आप 5-6 दिनों तक अपनी कलाई पर ये रक्षासूत्र बांधें रहें. जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के तौर पर मनाई जाती है, जो एक पावन पर्व है. ऐसे में इस दिन भी राखी उतारना बेहद शुभ माना जाता है.


