अप्रैल में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में मिलेंगे नए मौके

अप्रैल में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में मिलेंगे नए मौके

उज्जैन. हिन्दू धर्म मे कई शास्त्र कहे गए है. उन्हीं शास्त्रों के मध्य एक ज्योतिष शास्त्र भी आटा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाले दिन की गरणा की जाती है. कि आने वाला दिन किस प्रकार रहेगा. उसी अनुसार कुछ ही दिनों मे अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में यह महीना जहां कुछ लोगों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों को इस महीने में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी. अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा होने वाला है, आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आंनद भारद्वाज से.

12 राशियों का मासिक राशिफल…
मेष – इस राशि के जातक के लिए अप्रैल का माह बेहद शुभ रहने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे करियर और जीवन में तरक्की के योग बनेंगे.

वृषभ – इस राशि वाले जातक के लिए अप्रैल का महीना बड़ा उलटफेर करने वाला रहने वाला है. इस माह आप अपने करियर-कारोबार और जीवन से जुड़े कुछ निर्णय अचानक से ले सकते हैं. अप्रैल महीने की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहने वाली है.

मिथुन – अप्रैल माह इस राशि के जातकों के लिए भाग्य और शुभ अवसरों से भरा रहेगा किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से करियर और व्यवसाय में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, सफलता मिलने के संकेत हैं.

कर्क – अप्रैल में कर्क राशि के जातकों के लिए समय मिला-जुला रहेगा. अधिक उत्साह और आत्मविश्वास से बचें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं. रोज शिवलिंग पर दूध-जल अर्पित कर शिव स्तोत्र का पाठ करना शुभ फल देगा.

सिंह– ज्योतिष अनुसार इस राशि के लिए अप्रैल की शुरुआत धीमी और उम्मीद से कम परिणाम देने वाली रह सकती है, लेकिन महीने के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां अनुकूल होकर कार्य आपके मन मुताबिक पूरे होने लगेंगे.

कन्या – ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोगों को नई नौकरी मिलने के संकेत हैं. 16 से 25 अप्रैल के लगभग आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लेने से भाग्य और सफलता में वृद्धि होगी.

तुला – अप्रैल माह इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. पूरे महीने आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, धन लाभ के योग बनेंगे और बेरोजगारों को भी नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है.

वृश्चिक– अप्रैल की शुरुआत में इस राशि के लोगों को जीवन और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. रोज हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें, इससे स्थिति बेहतर होगी.

धनु– ज्योतिष अनुसार इस राशि के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है. सेहत के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें. रोजाना भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा कर केसर का तिलक लगाने से करियर में सफलता मिलेगी.

मकर – इस राशि के लोगों के लिए अप्रैल मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है. रोजाना भगवान शिव की पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें, इससे शुभ फल और मानसिक संतुलन प्राप्त होगा.

कुंभ– इस राशि के लोगों को अप्रैल में भाग्य का साथ मिलेगा, यात्राएं लाभदायक रहेंगी. हालांकि नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियां आ सकती हैं. ऐसे में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना शुभ रहेगा.

मीन – ज्योतिष अनुसार इस राशि के लिए अप्रैल मिश्रित फल देने वाला रहेगा. खासतौर पर राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. हालांकि व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी रहेगा.

Source link

You May Have Missed