अगले 27 दिनों में 3 ग्रह 4 बार बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों को मिलेगी सौगात, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

अगले 27 दिनों में 3 ग्रह 4 बार बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों को मिलेगी सौगात, अयोध्या के ज्योतिषी से जानें सब

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Grah Gochar February 2025 : फरवरी के अगले 27 दिनों में सूर्य, गुरु और बुध ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. इन ग्रहों की चाल में परिवर्तन से 5 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं ग्रहों की इस चाल से किन राशि के जा…और पढ़ें

X

राशि फल 

हाइलाइट्स

  • फरवरी में सूर्य, गुरु और बुध ग्रह बदलेंगे चाल.
  • वृषभ, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशियों को लाभ मिलेगा.
  • कुंभ राशि के जातकों को करियर में लाभ और धन वृद्धि होगी.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गोचर का सीधा संबंध सभी 9 ग्रहों और 12 राशियों से होता हैं. गोचर का अर्थ ग्रहों की चाल से हैं. जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं तो इस प्रक्रिया को गोचर कहते हैं. ग्रहों के गोचर का देश-दुनिया के साथ व्यक्ति के जीवन पर भी बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते रहते हैं. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता हैं. फरवरी का महीना शुरू हो गया है और ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण है. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं कि फरवरी में कितने बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और उसका प्रभाव 12 राशि के जातक पर कैसा रहने वाला है.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी महीने में 3 बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. फरवरी के पहले सप्ताह में वृषभ राशि में विराजमान गुरु वक्री से मार्गी होंगे. 11 फरवरी के दिन बुध ग्रह मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे. वहीं 27 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों के राजा सूर्य 12 फरवरी के दिन मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहो के इस बदलाव की वजह से कुछ राशि के जातकों के जीवन में बेहतरीन परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे.

वृषभ राशि: फरवरी का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहेगा. जातकों की सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी. करियर के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा.

मिथुन राशि: ग्रहों की इस स्थिति से मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की समस्याएं खत्म होंगी. शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम मिलेगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. विदेश में कारोबार करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है. घर में मांगलिक कार्य हो सकता है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यापार में वृद्धि होगी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, कला के क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की रचनात्मकता बड़े स्तर पर ख्याति पा सकती है. धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों का धन से जुड़ा कोई अटका हुआ कार्य पूरा होगा, करियर के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी, संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए भी फरवरी माह बेहद लकी साबित होगा. अपने जातकों को करियर के क्षेत्र में लाभ होगा. धन में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना है. जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें अचानक मनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है.

homeastro

अगले 27 दिनों में 3 ग्रह 4 बार बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों को मिलेगी सौगात

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

विकास की राह पर चलेगी बुद्ध की धरती, बजट में बौद्ध स्थलों के कायाकल्प का जिक्र! तस्वीरों में देखें कौन-कौन सी जगह बदली जाएगी

Next post

Panchang: 4 शुभ योग में रविवार, सूर्य अर्घ्य से बढ़ेगा धन-धान्य, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, रविवार के उपाय

You May Have Missed