अगर दीपक जलाते समय कर रहे हैं यह गलती, तो पुण्य के बजाय मिलेगा पाप ! अभी सुधारें गलती

अगर दीपक जलाते समय कर रहे हैं यह गलती, तो पुण्य के बजाय मिलेगा पाप ! अभी सुधारें गलती

Last Updated:

Vastu Tips: दीपक जलाने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसलिए, दीपक जलाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए. सही दिशा में दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.

किस दिशा में जलाएं दीपक? वास्तु के अनुसार जानें

हाइलाइट्स

  • दीपक की लौ पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में होनी चाहिए.
  • दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अशुभ माना जाता है.
  • दीपक हमेशा साफ और स्वच्छ होना चाहिए.

Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में दीपक का विशेष महत्व है. इसे न केवल प्रकाश का प्रतीक माना जाता है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रतीक है. यही कारण है कि हर शुभ कार्य और पूजा-पाठ में दीपक जलाया जाता है. घर में पूजा घर का विशेष महत्व होता है. पूजा घर में दीपक जलाने का भी अपना महत्व है लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के हर कोने में दीपक जलाना शुभ नहीं होता? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के कुछ ऐसे कोने होते हैं जहां दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है और घर की सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है. इस पर और ज्यादा जानकारी दे रहे हैं वास्तुशास्त्री अशोक कुमार शास्त्री.

दीपक जलाने की सही दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक जलाने की सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. दीपक की लौ हमेशा पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा में होनी चाहिए. दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अशुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ में क्यों बढ़ रही इतनी भीड़? क्या 144 साल बाद बना अमृत योग है वजह? आचार्य ने बताया रहस्य

पूर्व दिशा: पूर्व दिशा में दीपक जलाने से आयु बढ़ती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है.

पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा में दीपक जलाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और कष्ट दूर होते हैं.

उत्तर दिशा: उत्तर दिशा में दीपक जलाने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है.

दक्षिण दिशा में दीपक क्यों नहीं जलाना चाहिए?: दक्षिण दिशा में दीपक जलाना अशुभ माना जाता है. इस दिशा में दीपक जलाने से धन की हानि होती है और घर में अशांति फैलती है. दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है, इसलिए इस दिशा में दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Jhadu Lagane Ka Sahi Tarika: घर में झाड़ू लगाने का सही तरीका क्या है? लगभग हर व्यक्ति करता है ये गलती, इसलिए नहीं टिकता पैसा

दीपक जलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें:

  • दीपक हमेशा साफ और स्वच्छ होना चाहिए.
  • दीपक में पर्याप्त तेल या घी होना चाहिए.
  • दीपक की लौ स्थिर होनी चाहिए.
  • दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए.
  • दीपक को हमेशा पूजा घर में ही जलाना चाहिए.
homeastro

अगर दीपक जलाते समय कर रहे हैं यह गलती, तो पुण्य के बजाय मिलेगा पाप !

Source link

Previous post

धीरेंद्र शास्त्री क्‍यों कराते हैं हर साल सैकड़ों कन्‍याओं का व‍िवाह? सगी बहन से है खास जुड़ाव, खुद बताई वजह

Next post

Mahashivratri 2025: महादेव की कृपा पाने का अनूठा अवसर ! जानें किस मूलांक के जातक क्या उपाय करें

You May Have Missed