साल 2026 के पहले दिन तुलसी समेत इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, वास्तु अनुसार मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और दोष होंगे दूर

साल 2026 के पहले दिन तुलसी समेत इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, वास्तु अनुसार मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और दोष होंगे दूर

Last Updated:

लाल किताब और पारंपरिक ज्योतिष में दीपक जलाना कई ग्रहों के दोष शमन का सरल उपाय माना गया है. दीपक जलाने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव में कमी आती है और नए जीवन का संकेत भी देता है. ऐसे में वास्तु के अनुसार, साल 2026 में 5 जगहों पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए. ऐसा करने से हर सुख की प्राप्ति होती है और सभी दोष दूर होते हैं.

हिंदू धर्म में दीपक जलाने का वैदिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टियों से अत्यंत गहरा महत्व है. दीपक ना केवल अंधकार को मिटाता है बल्कि यह जिंदगी में आने वाले प्रकाश का भी संकेत देता है. शास्त्रों में दीपक को ज्ञान, चेतना और ईश्वर की उपस्थिति का प्रतीक माना गया है. ऐसे में साल 2026 के पहले दिन तुलसी समेत 5 जगहों पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है. साथ ही साल 2026 के पहले दिन गुरुवार है, जो सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति के समर्पित है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन तुलसी समेत 5 जगहों पर दीपक जलाने धन की देवी माता लक्ष्मी के साथ साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा. साथ ही वास्तु दोष, पितृ दोष समेत कई तरह के दोष से मुक्ति भी मिलेगी. आइए जानते हैं साल 2026 के पहले दिन किन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन सुबह-शाम ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ जरूर दीपक जलाना चाहिए. इस दिशा के स्वामी स्वयं देवों के देव महादेव हैं और यह सुख-समृद्धि, ज्ञान और सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है. इस दिशा में दीपक जलाने से सभी दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. ईशान कोण के साथ पूर्व दिशा की तरफ दीपक अवश्य जलाएं, इस दिशा में दीपक जलाने से जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलता है और इस दिशा के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं.

वास्तु के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन सुबह-शाम तुलसी के पेड़ के पास दीपक अवश्य जलाना चाहिए. अगर घर में नहीं है तो आसपास कोई मंदिर हो और वहां पर तुलसी का पौधा हो तो जलाकर आएं. तुलसी के पास दीपक जलाने से हर सुख की प्राप्ति होती है और वास्तु दोष भी दूर होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वास्तु के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर चार मुख वाला आटे का दीपक अवश्य जलाएं. घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और माता लक्ष्मी का भी घर पर आगमन होता है. ऐसे में साल 2026 के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना ना भूलें.

साल 2026 के पहले दिन सुबह-शाम घर के मंदिर में साफ-सफाई करके गंगाजल छिड़कर घी का दीपक अवश्य जलाएं. ऐसा करने से साल के पहले दिन देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और पितर भी प्रसन्न होते हैं. मंदिर में दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं.

साल 2026 के पहले दिन घर के मंदिर के साथ साथ पास के शिवालय में भी जाकर सुबह-शाम दीपक अवश्य जलाकर आएं. ऐसा करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. साथ ही आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जो आने वाली सभी परेशानियों को दूर रखती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

साल 2026 के पहले दिन इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Source link

Previous post

आधुनिक नक्शे जैसा प्राचीन ज्ञान, पीपल के पत्ते और खरगोश की आकृति, महाभारत के श्लोक में छिपा है दुनिया का नक्शा?

Next post

Vrishabh Varshik Rashifal 2026: नववर्ष में वृषभ को मिलेगा पैसा-प्रमोशन, लेने होंगे जोखिम भरे फैसले, ये 2 माह रहें सावधान! जानें वृषभ वार्षिक राशिफल

You May Have Missed